फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   improve manik chauk traffic system

हुआ सुधार-मिली राहत, खिल उठे चेहरे

Thu, 30 May 2019 01:09 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Thu, 30 May 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
improve manik chauk traffic system
maik chauk - फोटो : amarujala
झांसी। लंबी कोशिश के बाद आखिरकार बुधवार से शहर क्षेत्र के बाजारों में वन वे यातायात व्यवस्था लागू हो गई। पहले दिन खासा असर भी देखने को मिला। सिंधी तिराहे से मानिक चौक, बड़ाबाजार आदि इलाकों में सुगमता के साथ लोग पैदल निकले। इस बीच कोई जाम भी देखने को नहीं मिला। व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए 77 गार्ड तैनात किए गए हैं, जिनको शहर क्षेत्र के छह प्वाइंटों पर ड्यूटी पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन

शहर क्षेत्र के मानिक चौक, सुभाषगंज और बड़ाबाजार की बदहाल यातायात व्यवस्था मेें सुधार के लिए ‘अमर उजाला’ की चलाई जा रही मुहीम आखिरकार रंग लाई। बुधवार को इसका खासा असर हुआ है। यातायात व कोतवाली पुलिस ने मिलकर बुधवार से बाजारों में वन वे यातायात व्यवस्था लागू की। व्यवस्था बनाए जाने के लिए 77 गार्ड मिले, जिसमें 36 पीआरडी और 41 होमगार्ड के जवानों को तैनात किया गया।
विज्ञापन

शहर के खंडेराव गेट, सिंधी तिराहा, मानिक चौक, सुभाषगंज, रानी महल और पीएनबी तिराहा पर सभी को ड्यूटी बांटकर तैनात किया गया। सुबह से तैनात हुए पुलिसकर्मी अपने - अपने प्वांइटों पर खडे़ होकर पूरी व्यवस्था की कमान संभालते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा, पुलिसकर्मी वन वे व्यवस्था की जानकारी देते हुए लोगों को गुजारते रहे। वन वे व्यवस्था लागू होने के बाद बाजार आए लोगों को जाम से मुक्ति मिली। लोगों ने भी अमर उजाला का शुक्रिया अदा किया।

अतिक्रमणकारियों को चेतावनी
शहर के सभी बाजारों में जाम लगने का मुख्य कारण अतिक्रमण है। दुकानदार अपनी - अपनी दुकानों के बाहर सामान रखेे हैं। जिस कारण बीस फिट चौड़ी सड़क सिकुड़कर मात्र 10 फिट रह गई है। बुधवार को टीएसआई आरके सिंह व मिनर्र्वा चौैकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ बाजारों में पहुंचे। जहां दुकानदारों को सामान हटाए जाने की हिदायत दी गई। उनको चेतावनी दी गई कि जल्द ही अपना - अपना सामान हटा लें, वर्ना सभी का सामान जब्त किया जाएगा।

सीपरी क्षेत्र में भी लागू हुई व्यवस्था
शहर क्षेत्र के साथ सीपरी बाजार में भी जाम की स्थिति बनी रहती है। शहर क्षेेत्र के साथ यहां भी यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया। सीपरी बाजार, रस बिहार तिराहा, टंडन रोड तिराहा, रामा बुक डिपो और कच्चा पुल पर प्वाइंट बनाकर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इलाइट से स्टेशन अशोक तिराहा होते हुए, स्टेशन से इलाइट आते समय चंद्रशेखर तिराहा होते गुजरना होगा। सीपरी बाजार से स्टेशन व शहर जाने वाले वाहन कच्चा पुल से होते हुए स्टेडियम, स्टेशन से सीपरी बाजार जाने वाले वाहन सीपरी पुल के नीचे से होकर गुजरेंगे।

ये लागू रहेगी व्यवस्था
- दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक वन वे व्यवस्था लागू रहेगी
- दिन के समय सुभाष गंज में प्रवेश नहीं कर सकेंगे ट्रक व बड़े वाहन

यह है रुट
- मिनर्वा चौराहा से सुभाष गंज की ओर सिटी चर्च के पास जाना होगा
- सुभाष गंज से आने वाले वाहन रानी महल होते हुए मिनर्वा पहुंचेंगे
- सुभाष गंज से गांधी रोड की ओर वाहन जा सकेंगे
- लक्ष्मी गेट से आने वाले वाहन घास मंडी, खोवा मंडी होते हुए बड़ाबाजार पहुुंचेंगे। यहां से वह वापस लक्ष्मी गेट की ओर घूम जाएंगे
- सिंधी तिराहा से मानिक चौक, बड़ाबाजार तक तिपहिया व चौैपहिया वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद। केवल दोपहिया वाहन चलेंगे और स्कूली वाहन व इमरजेंसी पर ही वन वे रूट से होकर जाना होगा।

बुधवार से बाजारों में वन वे यातायात व्यवस्था पूरी तरह लागू हो गई। इसे सख्ती के साथ लागू कराया जाएगा। अब जल्द ही अतिक्रमणरियों के खिलाफ भी कार्रर्वाई करने की पूरी तैयारी है। इसमेें नगर निगम का सहयोग लिया जाएगा। जो दुकानदार नहीं मानेंगे, उन पर भी कार्रवाई होगी।

आरके सिंह, यातायात प्रभारी


- शुक्रिया अमर उजाला
जनता की समस्या उठाने वाले अमर उजाला को धन्यवाद। जिनके अभियान चलाने के कारण लोगों को शहर क्षेत्र में होने वाली जाम की समस्या से मुक्ति मिली।
अनिल पुरोहित - बड़ाबाजार


- देखकर दंग रह गई
मानिक चौक में प्रवेश करने के बाद बड़ा अच्छा महसूस किया। जाम तो देखने को ही नहीं मिला। इसमें अमर उजाला का बड़ा योगदान है, इसके लिए बहुत धन्यवाद।
पूनम - खरीदार

- मानिक चौैक और सुभाषगंज में लोगों का आना - जाना मुश्किल हो जाता था। वन वे व्यवस्था शुरू होने के बाद लोगों को खासी राहत मिली है। यह व्यवस्था लागू रहनी चाहिए।
इम्तियाज खान - दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed