फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   IMA doctor hadtal for aayush doctor

आयुष डॉक्टरों को ऑपरेशन की अनुमति के विरोध में आईएमए करेगा हड़ताल

Fri, 11 Dec 2020 12:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
IMA doctor hadtal for aayush doctor
झांसी। आयुष डॉक्टरों को ऑपरेशन करने की छूट देने के विरोध में झांसी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन शुक्रवार को सुबह छह बजे से 24 घंटे तक हड़ताल पर रहेगा। इस दौरान ओपीडी समेत सभी कार्य बंद रहेंगे। सिर्फ आपातकालीन सेवाएं ही चालू रहेंगी।
विज्ञापन

भारत सरकार ने एक अधिसूचना जारी की है, जिसके तहत आयुर्वेद के विशिष्ट क्षेत्र में परास्नातक चिकित्सकों को ऑपरेशन करने का प्रशिक्षण देने की अनुमति दी गई है। ताकि, वे सामान्य ट्यूमर, गैंग्रीन का विच्छेद और नाक व मोतियाबिंद का ऑपरेशन कर सकें। इसका राष्ट्रीय स्तर पर एलोपैथ चिकित्सक विरोध कर रहे हैं। आईएमए सचिव डॉ. अनु निगम ने बताया कि बृहस्पतिवार को हुई बैठक में हड़ताल के संबंध में एसोसिएशन के सदस्यों ने चर्चा की, इसमें आयुर्वेदिक चिकित्सकों को ऑपरेशन की अनुमति देने संबंधित अधिसूचना पर कड़ी नाराजगी जताई गई। चिकित्सकों ने कहा कि हर पद्धति अपने आप में पूर्ण है। सरकार आयुर्वेदिक पद्धतियों का विकास करे, लेकिन इसमें दूसरी पद्धति का मिश्रण करना ठीक नहीं है। सरकार द्वारा छह माह के डिप्लोमा धारकों को सर्जरी की अनुमति देना तर्क संगत नहीं है। इससे चिकित्सा का स्तर एवं गुणवत्ता प्रभावित होगी। सरकार की उक्त अधिसूचना के विरोध में आज सुबह छह बजे से कल सुबह छह बजे तक सभी आईएमए चिकित्सक नर्सिंगहोम, क्लीनिक आदि में ओपीडी में मरीज नहीं देखेंगे। सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं ही चालू रखी जाएंगी।
विज्ञापन

नीमा सरकार के समर्थन में
नेशनल इंटीग्रेटिड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) झांसी और अन्य आयुर्वेदिक चिकित्सकों से अपील की है कि आईएमए के आयुर्वेदिक पीजी चिकित्सकों को सरकार के फैसले द्वारा दिए गए सर्जरी अधिकार के अधिकार के विरोध में 11 दिसंबर को देशव्यापी हड़ताल में नीमा एवं आयुर्वेदिक चिकित्सक सरकार के समर्थन में हैं। नीमा सचिव डॉ. देवेश रावत का कहना है कि नीमा ने फैसला लिया है कि एसोसिएशन के सभी चिकित्सक अपने क्लीनिक, अस्पताल में नर्सिंगहोम खुले रखेंगे। सभी लोगों की सुविधा के लिए सभी चिकित्सक रोगियों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान करें। सरकार के समर्थन और आईएमए के विरोध में नीमा के सभी डॉक्टर पिंक रिबन बांधकर अपनी सेवाएं देंगे। आईएमए के विरोध में स्लोगन अथवा पोस्टर बैनर लगाकर अपनी क्लीनिक में कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed