फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   illigal hording

अवैध होर्डिंग के खिलाफ 26 से चलेगा अभियान

Mon, 22 May 2017 12:40 AM IST
jhansi
jhansi Updated Mon, 22 May 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
illigal hording
प्रशासन - फोटो : demo pic
अवैध होर्डिंग हटाने के लिए करगुवांजी में चल रहे जैन समाज के यति सम्मेलन समाप्त होने का इंतजार किया जा रहा है। 25 मई को सम्मेलन समाप्त होगा और 26 मई से अवैध होर्डिंग हटाने का अभियान शुरू होगा। यह अभियान तब तक चलेगा, जब तक कि पूरे शहर से अवैध होर्डिंग हट नहीं जाएंगे।
विज्ञापन


एक अप्रैल से शहर में केवल ‘मीडास’ कंपनी का होर्डिंग लगाने का ठेका है। बाकी अन्य ठेकेदार यदि होर्डिंग लगा रहे हैं तो वह सभी अवैध हैं। अवैध होर्डिंग लगने से न केवल नगर निगम को राजस्व की चपत लगाई जा रही है, बल्कि कानून का दुरुपयोग भी किया जा रहा है। अब 26 मई से अवैध होर्डिंग हटाने के लिए अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि दो साल के लिए शहर में मीडास कंपनी ने होर्डिंग लगाने का ठेका लिया है, लेकिन शहर में कंपनी के होर्डिंग कम अवैध होर्डिंग अधिक लगे हैं। इतना ही नहीं, ठेकेदार नगर निगम पर दबाव डलवाकर अपना उल्लू सीधा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाहर सामान रखने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई
दुकानों के बाहर सामान फैला कर रखने वालों के खिलाफ भी अब कार्रवाई की जाएगी। तय किया गया है कि नगर निगम और पुलिस के जवान प्रतिदिन गश्त करेंगे। इस दौरान यदि किसी दुकान के बाहर सामान रखा होगा तो दुकानदार को समझाया जाएगा। एक बार समझाया जाएगा, दो बार समझाया जाएगा, लेकिन इसके बाद भी यदि दुकानदार की आदत में सुधार नहीं होता है तो फिर उसके खिलाफ चालान की कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान प्रतिदिन चलाया जाएग।


केवल एक वैध, बाकी अवैध
केवल ‘मीडास’ कंपनी का ठेका ही वैध है, बाकी अवैध हैं। इसलिए अभियान चलाकर अवैध होर्डिंग हटाए जाएंगे। अभियान 26 मई से शुरू होगा और सभी अवैध होर्डिंग हटा दिए जाएंगे।
- अरुण प्रकाश, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed