फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Illegal hoardings hung on poles pose accident risk on roads.

Jhansi News: बल्लियों पर टंगे अवैध होर्डिंग, सड़कों पर हादसे का खतरा

Mon, 14 Sep 2026 02:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Illegal hoardings hung on poles pose accident risk on roads.
फोटो..
विज्ञापन

- डिवाइडर पर लगे कई अवैध पैनल टूटकर सड़कों पर गिर रहे, नगर निगम अफसर मूंदे हैं आंखें
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। महानगर में एक बार फिर अवैध होर्डिंग का जाल फैल गया है। जगह-जगह बल्लियों पर होर्डिंग टंगे हुए हैं। इसके अलावा डिवाइडरों पर अवैध पैनल लग गए हैं, जो टूटकर सड़कों पर गिर रहे हैं। ऐसे में हर समय हादसे का खतरा बना हुआ है। नगर निगम के अफसर आंखें मूंदे हैं।
नगर निगम प्रशासन के ढुलमुल रवैये के चलते शहर के प्रमुख और व्यस्त इलाकों में अवैध होर्डिंग की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। रविवार को अमर उजाला ने महानगर में अवैध होर्डिंग्स को लेकर पड़ताल की तो मिनर्वा चौराहा, रानी महल के पास, पंचकुइयां, बीकेडी, सीपरी बाजार, आवास विकास समेत कई जगहों पर बल्लियों पर होर्डिंग लगी मिलीं। इसके अलावा दतिया गेट रोड, मेडिकल कॉलेज के आसपास कई जगहों पर अवैध कियॉस्क लगे हुए थे। वहीं, गल्ला मंडी रोड, इलाइट-बस स्टैंड रोड पर डिवाइडर पर अवैध पैनल भी लगे थे। थाना नवाबाद के आगे तो पैनल टूटकर सड़क पर पड़ा था। चूंकि, इस समय मानसूनी सीजन चल रहा है। ऐसे में तेज हवा चलने और बारिश से अवैध होर्डिंग गिरने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन



सात पर 75 हजार जुर्माना लगा, वो भी जमा नहीं हुआ
जुलाई में नगर निगम की टीम की ओर से अवैध होर्डिंग हटाने के लिए अभियान तेज किया था। शहर के अलग-अलग इलाकों से 300 से अधिक अवैध होर्डिंग, कियॉस्क और पैनल उतारे गए थे। अवैध होर्डिंग लगाने वाले सात लोगों को चिह्नित करके नगर निगम की ओर से 75 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया था। अब तक पूर्ण जुर्माना राशि जमा नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नगर निगम ने दे रखा है विज्ञापन का ठेका, मिलता है राजस्व
महानगर में प्रचार-प्रसार के लिए नगर निगम ने विज्ञापन का ठेका भी दे रखा है। अलग-अलग फर्मों ने ठेका लेकर विभिन्न स्थानों पर यूनीपोल, कियॉस्क और गैंट्री लगाई हुई हैं। इनसे नगर निगम को राजस्व भी मिलता है।



वर्जन..
अवैध होर्डिंग लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जुलाई में जिन लोगों पर जुर्माना लगाया गया था, उनकी रिपोर्ट जोनल अधिकारियों को भेज दी गई है। वही जुर्माना राशि जमा कराएंगे। - रोली गुप्ता, अपर नगर आयुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed