फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Illegal cuts in the highway can prove deadly in foggy conditions.

Jhansi News: कोहरे में जानलेवा साबित हो सकते हैं हाईवे के अवैध कट

Wed, 24 Dec 2025 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Illegal cuts in the highway can prove deadly in foggy conditions.
कोहरे में जानलेवा साबित हो सकते हैं हाईवे के अवैध कट
विज्ञापन

आदेशों के बावजूद बंद नहीं हो सके शॉर्टकट रास्ते, बढ़ रहा हादसों का खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने अवैध कटों को बंद किए जाने के आदेश बेअसर साबित हो रहे हैं। कोहरे के मौसम में ये अवैध कट जानलेवा हादसों का कारण बन सकते हैं। एक ओर जहां लोग डिवाइडर तोड़कर शॉर्टकट रास्ते बना रहे हैं, वहीं दूसरी ओर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही के बीच ये रास्ते गंभीर खतरा पैदा कर रहे हैं। कोहरे की वजह से दृश्यता कम होती है। ऐसे में अवैध कटों से निकलने वाले वाहन सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आ सकते हैं। इससे बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है।
जनपद में नेशनल हाईवे पर कई स्थानों पर घूमकर जाने से बचने के लिए डिवाइडरों को तोड़कर अवैध रास्ते बना लिए गए हैं। ये शॉर्टकट न केवल हाईवे पर चलने वाले वाहनों के लिए बल्कि इन्हें इस्तेमाल करने वालों के लिए भी खतरनाक साबित हो रहे हैं। कई बार गलत दिशा से आने वाले वाहनों के कारण दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, इसके बावजूद न तो लोग सबक ले रहे हैं और न ही जिम्मेदार विभाग इन कटों को पूरी तरह बंद करा पा रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में गांवों की ओर जाने वाले मार्गों पर ऐसे अवैध कट आम हो गए हैं। वहीं होटल और पेट्रोल पंप संचालकों ने भी अपने प्रतिष्ठानों के सामने डिवाइडर तोड़कर रास्ते बना लिए हैं। शहर से सटे ग्राम रोड़ा, अमरपुर, बिरधा के छेघरा के पास, बिरधा हाईवे पर पटेल फिलिंग पेट्रोल पंप के सामने, बिरधा बाईपास पर सतौरा ओवरब्रिज के पास, ग्राम पटौआ में श्रीराम महाविद्यालय रोड के सामने तथा ग्राम बंगरिया और गौना सहित कई स्थानों पर बने अवैध कट हादसों को न्योता दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000000000
अवैध कट से पहले भी जा चुकी हैं कई जानें
शहर में हाईवे पर बड़ी नहर के पास पहले अवैध कट बना हुआ था। यहां चालक और राहगीर बिना वाहनों की गति पर ध्यान दिए सड़क पार करते थे, जिससे कई बार तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आकर गंभीर हादसे हुए। इन दुर्घटनाओं में कई लोगों की जान भी गई। बाद में अवैध कट को बंद किए जाने से हादसों में कमी आई, लेकिन अन्य स्थानों पर स्थिति अब भी जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed