{"_id":"62b75f7c449ccc0cb82f8e21","slug":"illegal-construction-bulldozer-run-at-marriage-house-jhansi-news-jhs2235727130","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध निर्माण: विवाह घर पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध निर्माण: विवाह घर पर चला बुलडोजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। महानगर के बिजौली में नगर निगम की जमीन पर बनाए गए विवाह घर को नगर निगम के अतिक्रमणरोधी दस्ते ने ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान नगर निगम के आला अधिकारी मौजूद रहे।
बिजौली क्षेत्र स्थित रिलाइंस पेट्रोल पंप के सामने शादी घर का निर्माण कर संचालन किया जा रहा था। नगर निगम की टीम ने शादी घर की पैमाइश कराई तो लगभग 35 हजार वर्ग फुट जमीन नगर निगम की निकली। नगर निगम की जमीन से कब्जा हटाने के लिए विवाह घर स्वामी को नोटिस जारी किया गया था। लेकिन नोटिस की अनदेखी करने पर नगर निगम के अतिक्रमणरोधी दस्ते ने नगर निगम की जमीन पर बनी बाउंड्रीवॉल के साथ ही शेड पर बुलडोजर चलाकर जमीन को कब्जा मुक्त कराया।
कार्रवाई के दौरान अपर नगर आयुक्त शादाब असलम, प्रभारी अतिक्रमण रोधी दस्ता कर्नल एनएन वाजपेई, सूबेदार मेजर टीएन पस्तोर, सूबेदार कमलेश कुमार, हवलदार शमशेर सिंह, मनोज सिंह मौजूद रहे। अपर नगर आयुक्त शादाब असलम ने बताया कि विवाह घर स्वामी ने नगर निगम की लगभग 35 हजार वर्ग फुट जमीन पर कब्जा कर विवाह घर का विस्तार कर लिया था। जमीन को कब्जा मुक्त करा लिया गया है।