फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Ignoring Nehru's message, Dr. Vrindavan Lal Verma was standing in the election fray

नेहरू जी के संदेश को अनदेखा कर चुनाव मैदान में डटे रहे थे डॉ. वृंदावन लाल वर्मा

Thu, 10 Feb 2022 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Ignoring Nehru's message, Dr. Vrindavan Lal Verma was standing in the election fray
झांसी। बात है 1952 के विधानसभा चुनाव की। डा. वृंदावन लाल वर्मा झांसी विधानसभा से कांग्रेस से टिकट मांग रहे थे, पर उन्हें टिकट नहीं मिला। उनकी जगह पार्टी ने आत्माराम गोविंद खेर को मैदान में उतार दिया। नाराज वृंदावन लाल वर्मा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में आ गए। अपनी टीम के साथ पूरे दमखम से चुनाव लड़ा। हालांकि उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा पर वह पीछे नहीं हटे। इसी दौरान कांग्रेस प्रत्याशी खेर के प्रचार के लिए जीआईसी मैदान में पं. जवाहर लाल नेहरू आए। उन्होंने सभा को संबोधित करने के बाद डा. वृंदावन लाल वर्मा के मित्र राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त के माध्यम से उन्हें संदेश भेजा कि कांग्रेस उन्हें कहीं और समायोजित कर लेगी, फिलहाल वह कांग्रेस प्रत्याशी को अपना समर्थन देने की घोषणा कर दें।
विज्ञापन

डा. वृंदावन लाल वर्मा के पौत्र लक्ष्मीकांत वर्मा बताते हैं कि मैथिलीशरण गुप्त ने नेहरू जी का संदेश वर्मा जी को बताया तो वह मुस्कराए तथा कहा कि अब मैदान से हटने का कोई सवाल ही नहीं उठता। यह सब बातें नामांकन वापसी के पहले तक की थीं और उन्होंने पूरी ताकत के साथ कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ा। उन्होंने बताया कि इस बात से नेहरू जी नाराज हो गए तथा डा. वृंदावन लाल वर्मा को पद्मभूषण से अलंकृत करने की लंबे समय से चल रही मांग को अनदेखा कर दिया। बाद में लाल बहादुर शास्त्री के कार्यकाल में उन्हें इस सम्मान से अलंकृत किया गया।
विज्ञापन

तांगों से होता था प्रचार
उस दौर में ऑटो और कारों की संख्या न के बराबर थी, इसलिए तांगे में माइक बांधकर जगह-जगह जाकर वर्मा जी का प्रचार किया जाता था। इसके अलावा उनके ऊंट चुनाव चिह्न वाले परचे भी बांटे जाते थे। लक्ष्मीकांत बताते हैं कि तांगे वालों का वृंदावन जी से इतना लगाव था कि काफी आग्रह के बाद भी उन्होंने प्रचार के आधे पैसे लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed