{"_id":"68aa1e0001f09a167703fcd4","slug":"if-you-want-to-get-a-driving-license-then-it-is-31-august-jhansi-news-c-11-jhs1019-625540-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना है तो 31 अगस्त \nको आइए अमर उजाला कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना है तो 31 अगस्त को आइए अमर उजाला कार्यालय
विज्ञापन
- ग्वालियर रोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित कार्यालय पर आयोजित शिविर, महिलाओं के बनाए जाएंगे डीएल
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। आप युवती या महिला हैं। आपकी उम्र 18 वर्ष से ज्यादा है और आपका ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बना है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपकी सुविधा के लिए अमर उजाला लाया है आसानी से लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का मौका। 31 अगस्त को ग्वालियर रोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित कार्यालय पर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक लर्नर डीएल बनवाने के लिए शिविर लगाया जाएगा।
............
बॉक्स में -
ये दस्तावेज साथ लेकर आएं
- लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए अपना आधार कार्ड लेकर आना होगा। इसके अतिरिक्त आधार कार्ड में जो मोबाइल नंबर पंजीकृत है, उसे साथ लेकर आना होगा। लर्नर डीएल बनवाने की सरकारी फीस 350 रुपये है, जो मौके पर ही जमा करनी होगी।
........
बॉक्स में -
यह है प्रक्रिया
- सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) प्रशासन डॉ. सुजीत सिंह ने बताया कि लर्नर लाइसेंस बनवाने के बाद स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस बनवाया जाता है। स्थायी डीएल के लिए लर्नर डीएल बनने के एक महीने बाद और छह महीने के भीतर आवेदन करना होता है। इस दौरान आवेदक को संबंधित आरटीओ आकर स्थायी डीएल की प्रक्रियाएं पूरी करनी पड़ेंगी।
विज्ञापन
........
बॉक्स में -
टेस्ट से पहले ले सकते हैं प्रशिक्षण
- शिविर के दौरान होने वाले टेस्ट में क्या कुछ पूछा जाएगा, इसको लेकर भी तनाव लेने की जरूरत नहीं है। इसके लिए अमर उजाला आपको प्रशिक्षण देगा। प्रशिक्षण में यातायात नियमों के साथ सड़क के संकेतकों की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण में पूरी तरह से निपुण होकर आप टेस्ट दे सकती है।