फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   If you want to anoint Bholenath with the water of Gangotri, then go to the head post office of the city, not Uttarakhand.

गंगोत्री के जल से भोलेनाथ का अभिषेक करना है तो उत्तराखंड नहीं शहर के प्रधान डाकघर जाइए

Sun, 27 Feb 2022 01:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 01:05 AM IST
विज्ञापन
If you want to anoint Bholenath with the water of Gangotri, then go to the head post office of the city, not Uttarakhand.
झांसी। महाशिवरात्रि पर मंडल में झांसी, ललितपुर और जालौन के प्रधान डाकघरों से गंगाजल की ब्रिक्री शुरू की गई है। झांसी वाले गंगोत्री के जल से भोलेनाथ का अभिषेक कर सकेंगे। इसके लिए आपको उत्तराखंड नहीं जाना पड़ेगा, गंगाजल की बिक्री के लिए डाकघरों में अलग से काउंटर बनाए गए हैं। 250 मिलीलीटर गंगाजल की लोगों को 30 रुपये में प्राप्त होगी।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का जलाभिषेक गंगाजल से किया जाता है। इसके अलावा सभी धार्मिक अनुष्ठानों में भी गंगाजल का उपयोग किया जाता है। गंगाजल लेने के लिए लोग गंगोत्री, ऋषिकेश, प्रयागराज और हरिद्वार के साथ ही कई धार्मिक स्थलों तक जाते हैं। जिसके एवज में उनको हजारों रुपये खर्च करने पड़ते हैं। श्रद्धालुओं को परेशानी से निजात दिलाने के साथ ही शहर में ही गंगोत्री का गंगाजल डाकघरों से देने की व्यवस्था की गई है। जिसके तहत झांसी, ललितपुर व जालौन के प्रधान डाकघरों में गंगाजल की बिक्री के लिए अलग से काउंटर बनाया गया है। प्रधान डाकघरों में सुबह 10 बजे से दोपहर दो तक गंगाजल लिया जा सके गा।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रवर डाक अधीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर मंडल के तीनों प्रधान डाकघरों में गंगाजल की बिक्री की जाएगी। इसके लिए अभी 1500 बोतल मंगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धेश्वर मंदिर में भी मिलेगा गंगाजल
महाशिवरात्रि पर डाक विभाग द्वारा ग्वालियर मार्ग स्थित सिद्धेश्वर मंदिर परिसर में शिविर लगाकर गंगाजल की बिक्री की जाएगी। इस दौरान मंदिर में जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं को गंगाजल का इंतजाम नहीं करना पड़ेगा। मंदिर परिसर में ही गंगाजल मिलेगा। यहां सुबह आठ बजे से गंगोत्री का जल मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed