फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   If you go for treatment, you will find the stamp of voting on the OPD slip.

Jhansi News: इलाज कराने जाएंगे तो ओपीडी पर्चे पर वोट देने की मुहर लगी पाएंगे

Tue, 23 Apr 2024 06:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
If you go for treatment, you will find the stamp of voting on the OPD slip.
फोटो..
विज्ञापन

- मेडिकल कॉलेज, नर्सिंगहोम और क्लीनिक ने की मताधिकार के प्रति जागरूक करने की पहल
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लोगों को मताधिकार के प्रति जागरूक करने के लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन और आईएमए ने पहल की है। अब अस्पताल में ओपीडी पर्चा बनवाने पर ही वोट देने की मुहर लगी मिलेगी। इसके जरिए मतदान प्रतिशत बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के ओपीडी पर्चा पर ‘मेरा वोट, मेरा भविष्य’ मुहर लगी मिल रही है। प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर ने बताया कि कॉलेज में रोजाना करीब 2500 ओपीडी पर्चे बनते हैं। ऐसे में पर्चे के जरिए प्रतिदिन ढाई हजार लोग मतदान करने को लेकर जागरूक हो रहे हैं। वहीं, आईएमए सचिव डॉ. रविकांत और कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अमित सहगल ने बताया कि 25 से अधिक नर्सिंगहोम और 20 से ज्यादा क्लीनिक के चिकित्सकों ने ओपीडी पर्चे पर ‘राष्ट्रहित में अपने मत का प्रयोग जरूर करें’ लिखना शुरू कर दिया है। इसमें ए लाइफ हॉस्पिटल, ग्लोबल, उपचार, चिरंजीव, संजीवनी, किलकारी, कमला, स्पर्श, कनकने हॉस्पिटल आदि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि व्यक्तिगत तौर पर भी दिखाने आने वाले मरीज से आगामी चुनाव में वोट जरूर डालने की भी अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed