फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   If you find cattle sitting on the highway then impose fine

Jhansi News: हाइवे पर गोवंश बैठा मिले तो लगाएं जुर्माना

Fri, 06 Sep 2024 05:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
If you find cattle sitting on the highway then impose fine
सीडीओ ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए निर्देश, बोले-जल्द निस्तारित करें चिह्नित 80 ब्लैक स्पॉट
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। जिले में चिह्नित 80 ब्लैक स्पॉट का निस्तारण जल्द करें। झांसी-कानपुर मार्ग पर अवैध कट बंद करने की कार्रवाई की जाए। हाईवे पर निजी गोपालक के गोवंश बैठे पाए जाने पर जुर्माना लगाया जाए। गोवंश को गोशालाओं में संरक्षित किया जाए। बृहस्पतिवार को ये निर्देश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सीडीओ जुनैद अहमद ने दिए।
विकास भवन सभागार में हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीडीओ ने कहा यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए। 18 वर्ष से कम आयु एवं बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने पर चालान एवं सीज की कार्रवाई की जाए। हाइवे के आसपास चिन्हित 78 अतिक्रमण को नोटिस देकर हटाया जाए।
विज्ञापन

परिवहन विभाग एवं डीआईओएस स्कूलों में छापामार कार्यवाही करें ताकि वाहनों से स्कूल आने वाले बच्चों को रोका जाए। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता रजनीश गुप्ता ने बताया जिले के 20 थानों से 80 ब्लैक स्पॉट की सूची मिली है। सभी ब्लैक स्पॉट के निस्तारण के लिए एस्टीमेट शासन को भेजा है। धनराशि मिलते ही ब्लैक स्पॉट पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएचएआई के प्रतिनिधियों ने बताया झांसी-कानपुर मार्ग पर अवैध कट बंद करने की कार्रवाई की गई थी मगर अवैध कट खोलने पर दो ढाबा संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। सड़कों पर छुट्टा गोवंश गौशाला में संरक्षित रखने के लिए कार्रवाई की जा रही है।
एआरटीओ हेमचंद गौतम ने बताया अब तक 1965 वाहनों का चालान किया है। 101 बसों का फिटनेस लंबित थी जिनमें से 17 का चालान किया है। छह बसें बंद कराई हैं और 26 की आयु पूर्ण हो गई है।

सीओ यातायात एके अग्रहरि ने बताया 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों द्वारा वाहन चलाने पर 282 चालान काटे हैं और छह वाहन सीज हुए हैं। इस दौरान सहायक अभियंता संदीप शर्मा, एनएचएआई से रंजन सिंह, एसके श्रीवास्तव, अमन कौशिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed