फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   If you did not learn in five years of job, then Babu is learning type after taking leave

पांच साल की नौकरी में नहीं सीखा तो अब छुट्टी लेकर टाइप सीख रहे बाबू

Tue, 24 May 2022 11:40 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
If you did not learn in five years of job, then Babu is learning type after taking leave
झांसी। सिंचाई विभाग में आला अफसरों की लापरवाही से मृतक आश्रित सेवा नियमावली की जमकर अनदेखी हुई। महकमे में बीस लिपिक ऐसे सामने आए हैं जिनको अनुकंपा के आधार पर कनिष्ठ लिपिक तो बना दिया गया लेकिन तैनाती के पांच साल बाद भी ये टाइपिंग नहीं सीख सके। अधिकांश लिपिक अपना नाम तक टाइप नहीं कर पाते। ऐसी दशा में इन कर्मचारियों को दो साल बाद भी हटाने का नियम है लेकिन, अफसरों ने इनकी परीक्षा ही नहीं कराई। मामला खुलने के बाद अब अफसर भी सवालों के घेरे में आ गए। उधर, नौकरी पर तलवार लटकने पर कई कर्मचारियों ने छुट्टी लेकर टाइपिंग सीखनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के चतुर्थ मंडल में मृतक आश्रित नियमावली के तहत बीस कर्मचारियों को मृतक आश्रित कोटे से भर्ती किया गया लेकिन इनको टाइपिंग नहीं आती थी। नियमावली के मुताबिक टाइप टेस्ट में सफल न होने वाले कर्मचारियों को सेवा से बाहर करने का प्रावधान है लेकिन इतनी अहम परीक्षा भी पिछले दस साल से नहीं कराई। उधर, इन कर्मचारियों ने भी टाइपिंग सीखने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। शासन में शिकायत होने पर यह मामला उजागर हुआ। अनियमिता के आरोप में अफसरों का गला भी फंस गया है। आनन-फानन में 8 जून को टेस्ट तारीख तय कर दी गई लेकिन, आखिर इतने वर्षों तक यह अहम परीक्षा क्यूं नहीं हुई इसका जवाब अफसरों के पास नहीं है। कई कर्मचारी दो साल की परीविक्षा अवधि पूरी कर चुके। इनके उत्तीर्ण न होने पर इनके खिलाफ कार्रवाई किस तरह होगी, यह भी अफसरों को नहीं सूझ रहा है। अधीक्षण अभियंता संजीव झा के मुताबिक मामले की जांच के लिए एक कमेटी बना दी गई है।
विज्ञापन

इन बीस कर्मचारियों पर लटकी तलवार
मृतक आश्रित कोटे से भर्ती बीस कर्मचारियों पर तलवार लटकी हुई है। इनमें देवेंद्र सिंह निरंजन, विशाल वैभव, रवि प्रताप सिंह, सौरभ तिवारी, रोहित कुमार रायकवार, नेहा नामदेव (झांसी प्रखंड बेतवा नहर) दीपक भोटिया, मनीष सेन, प्रवीण कुमार सोनी, कामता प्रसाद पाल, राहुल रैकवार (सपरार प्रखंड), प्रियंका परिहार, योगेंद्र पाठक, सविता (माताटीला बांध प्रखंड), विकास (सिंचाई निर्माण खंड प्रथम), उपेंद्र, रीतू सिंह, प्रमोद कुमार कुशवाहा (बेतवा नहर प्रखंड प्रथम), प्रियेश कुमार पटेल, अभिषेक कुलश्रेष्ठ (बेतवा नहर प्रखंड द्वितीय) शामिल हैं। इनमें से दस कर्मचारी पिछले तीन से पांच साल से अधिक समय से नौकरी कर रहे हैं। कुछ कर्मचारी पहले टेस्ट में फेल भी हो चुके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed