फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   If you become a victim of cyber crime, immediately call 1930 or 7839876648.

Jhansi News: साइबर अपराध का हों शिकार तो तुरंत लगाएं 1930 या 7839876648 पर फोन

Sun, 01 Dec 2024 01:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
If you become a victim of cyber crime, immediately call 1930 or 7839876648.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। आर्य कन्या इंटर कॉलेज में शनिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस की ओर से छात्राओं को अपराध से बचने के तरीके बताए गए। साइबर एक्सपर्ट ने कहा कि छात्राएं सोशल प्लेटफार्म का इस्तेमाल बेहद सावधानी से करें। सोशल प्लेटफार्म पर अपनी निजी जानकारियां कतई साझा न करें।

एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि अपनी निजी जानकारी अपरिचितों के साथ साझा करने का मतलब है, मुसीबत को न्योता देना। फेसबुक पर हम तमाम ऐसे दोस्त बना लेते हैं, जिन्हें हमें जानते तक नहीं। ऐसा कतई नहीं करना चाहिए। लाइक और दोस्त बढ़ाने के चक्कर में नहीं फंसना चाहिए। बल्कि, विद्यार्थी जीवन में इंटरनेट का इस्तेमाल अपना ज्ञान बढ़ाने में करना चाहिए।
विज्ञापन




साइबर थाने के प्रभारी सदरे आलम बेग ने कहा कि किसी को भी फोन पर अपनी बैंक डिटेल या अन्य निजी जानकारियां कतई न दें। ओटीपी, पिन या बैंक डिटेल किसी से साझा न करें। छात्राएं डीपी पर अपनी फोटो लगाने बचें। इसका गलत इस्तेमाल किया जा सकता है। अपनी फेसबुक आईडी को हमेशा लॉक रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान साइबर क्राइम एक्सपर्ट कुलदीप कुमार, संदीप तोमर और संदीप राणा ने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के दौर में चुनौतियां और भी बढ़ गईं हैं। एआई की मदद से साइबर अपराधी ठगी के लिए अनजान नंबर से आपके किसी परिजन की आवाज में बात करते हैं और लिंक या ओटीपी भेजकर खाते से पैसा उड़ा देते हैं। ऐसे में खुद सतर्क रहें और दूसरों को भी जागरूक करते रहें।



इससे पूर्व विद्यालय की प्रधानाचार्य डा. अनीता कनौजिया ने सभी का स्वागत किया। इस मौके पर शिक्षिका नीलम त्रिपाठी, सीमा चौहान, शालिनी खरे, कल्पना वर्मा, रेनू सिंह, योगिता सिंह आदि मौजूद रहीं। संचालन तृप्ति मित्तल ने किया।







छात्राओं ने भी पूछे सवाल...

- सवाल: साइबर अपराध का शिकार होने पर क्या करें? - कुशाग्री गुप्ता

जवाब: तत्काल साइबर पुलिस के नंबर 1930 या 7839876648 पर सूचना दें। तत्काल सूचना मिलने पर रकम को ट्रांसफर होने से रोका जा सकता है। इसके अलावा साइबर अपराधी तक पहुंचना भी आसान होता है।

- सोशल प्लेटफार्म पर क्या सावधानी बरतें? - तान्या साहू

जवाब: अपनी निजी जानकारियां कतई साझा न करें। अपरिचितों से दोस्ती न करें। डीपी पर अपनी फोटो न लगाएं। फेसबुक आईडी को लॉक रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed