फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   If there is any disease in the crops, send the photo on the farmer's WhatsApp

फसलों में कोई रोग लगे तो किसान व्हाट्स एप पर भेजें फोटो

Fri, 03 Dec 2021 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
If there is any disease in the crops, send the photo on the farmer's WhatsApp
झांसी। यदि किसी किसान की फसल में कोई रोग लग रहा है और किसान को उसके बारे में जानकारी नहीं है तो किसान ‘सहगामी फसल निगरानी एवं निदान प्रणाली’ के व्हाट्स एप नंबर पर फसल में लगे कीट रोग की फोटो भेजें, कृषि वैज्ञानिक तत्काल इसका निदान बताएंगे।
विज्ञापन

बहुत से किसान ऐसे होते हैं, जिनके खेतों में कीट हमला कर देते हैं और उनकी फसलों को नुकसान हो जाता हैै। कीटों की वजह से फसलों का उत्पादन पंद्रह से लेकर तीस प्रतिशत तक कम हो जाता है लेकिन, किसान कीटों की ओर ध्यान नहीं देते हैं। उन्हें लगता है कि यह कोई रोग नहीं, बल्कि मामूली कीड़ा लगा है। पीसीएसकेएस पोर्टल पर भी इस बारे में जानकारी की जा सकती है। यदि इसके बाद भी किसानों को बीमारी और उसके उपचार के बारे में जानकारी नहीं हो पाती है तो किसान अपने मोबाइल फोन से 9452247111 अथवा 9452257111 पर व्हाट्स एप के माध्यम से फसल में लगे कीट का फोटो भेज सकते हैं।
विज्ञापन

इस पर फोटो भेजने के बाद किसान का नंबर रजिस्टर्ड हो जाएगा और संबंधित बीमारी के बारे में और उसके उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी दे दी जाएगी। इससे किसान अपनी फसल में कीट रोग या अन्य बीमारी का उपचार कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानाें को व्हाट्स एप के माध्यम से फसलों में लगे रोग की फोटो भेजकर उपचार की सुविधा दी जाएगी। किसान नई तकनीक से रोगों के बचाव के बारे में अधिक से अधिक जानकारी कर कीट रोग से फसलों का उपचार करा सकते हैं।
जीसी कटियार, उपनिदेशक कृषि रक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed