फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Ward full of viral patients, patients had to wait for hours to be admitted in surgical

झांसी : वायरल रोगियों से भरा वार्ड, सर्जिकल में भर्ती करने पड़े मरीजों को घंटों करना पड़ा इंतजार

Tue, 07 Sep 2021 10:36 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Tue, 07 Sep 2021 10:36 AM IST
सार

वायरल के मरीजों को भर्ती करने के लिए जिला अस्पताल में बने मेल और फीमेल वार्ड के पूरे बेड भर जाने पर सोमवार को रोगियों को सर्जिकल वार्ड में भर्ती करना पड़ा। वार्ड में भर्ती होने के लिए घंटों खड़े रहने की शिकायत मरीजों ने अस्पताल के अधिकारियों से की।

विज्ञापन
Jhansi: Ward full of viral patients, patients had to wait for hours to be admitted in surgical
जिला अस्पताल में चिकित्सकों को दिखाने के लिए लगी मरीजों की भीड़। अमर उजाला

विस्तार

 जिला अस्पताल में बने मेल और फीमेल वार्ड के पूरे बेड भर जाने पर वायरल के मरीजों को भर्ती करने के लिए सोमवार को रोगियों को सर्जिकल वार्ड में भर्ती करना पड़ गया। इससे ऑपरेशन कराने आए मरीजों को वार्ड में भर्ती होने के लिए घंटों खड़ा रहना पड़ा। मरीजों ने इसकी शिकायत अस्पताल के अधिकारियों से भी की।
विज्ञापन


कैंट की रहने वाली अनीता अपने बेटे जितेंद्र के साथ पथरी की समस्या होने पर जिला अस्पताल पहुंची थीं। वहां डॉक्टरों ने उन्हें ऑपरेशन कराने की बात कहते हुए सर्जिकल वार्ड में भर्ती होने के लिए कह दिया। भर्ती की फाइल भी बन गई। मगर जब वो सर्जिकल वार्ड पहुंची तो वहां पर पहले से मरीज भर्ती थे। इससे उन्हें घंटों खड़ा रहना पड़ा। बाद में अनीता ने इसकी शिकायत अस्पताल के अधिकारियों से की। अधिकारियों ने स्टाफ से कहा कि भर्ती कर लिया जाए मगर स्टाफ ने कह दिया कि जब बेड खाली होगा तभी तो भर्ती कर पाएंगे।
विज्ञापन


सूजे खां खिड़की निवासी दुर्गा के हाथ में फ्रैक्चर हो गया था। भर्ती होने के लिए उसे भी सर्जिकल वार्ड में बेड नहीं मिला। उसने भी अधिकारियों से जाकर इसकी शिकायत की। वहीं, स्टाफ भी यह कहता हुआ झल्लाता नजर आया कि जब वायरल मरीजों के लिए अलग व्यवस्था है तो फिर मरीज सर्जिकल वार्ड में क्यों भेजे जा रहे हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में भी खचाखच भरा वार्ड
जिला अस्पताल ही नहीं मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन वार्ड भी वायरल मरीजों से खचाखच भर गए हैं। हाल ये है कि वहां भी बेड के लिए मरीजों को इंतजार करना पड़ रहा है। जैसे ही कोई मरीज ठीक होने पर डिस्चार्ज किया जाता है, तब दूसरा भर्ती हो पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed