फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   If the family members did not give money for alcohol, then hanged themselves

शराब के लिए घर वालों ने नहीं दिया पैसा तो फांसी लगाकर दे दी जान

Sat, 12 Feb 2022 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
If the family members did not give money for alcohol, then hanged themselves
झांसी। बड़ागांव निवासी एक युवक ने शराब के लिए पैसा न मिलने से नाराज होकर फांसी लगा ली। परिवार के लोगों के तलाश करने पर उसका शव खेत में फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

बड़ागांव पुलिस के मुताबिक बराटा गांव निवासी विनोद (33) पुत्र अमर दोहरे गांव में रहकर खेती-बाड़ी करता था। शराब पीने का वह आदी था। रोजाना घर से पैसे मांगकर शराब पीने चला जाता था। परिवार के लोग भी उसकी इस आदत से परेशान थे। समझाने-बुझाने के बावजूद उसकी आदत में सुधार नहीं हो रहा था। बृहस्पतिवार को भी उसने शराब के लिए पैसे मांगे लेकिन, घरवालों ने पैसा देने से मना कर दिया। इससे विनोद नाराज होकर अपने खेत में चला गया। यहां उसने पेड़ की डाल पर गमछे से फांसी लगा ली। देर-रात तक जब वह घर नहीं लौटा तब परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। उसका शव खेत के पेड़ पर लटका मिला। सूचना मिलने पर बड़ागांव पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उसने शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों के मुताबिक विनोद की शादी हो चुकी है। घर में पत्नी के अलावा दो लड़के शरद (13) एवं अभय (10) हैं। विनोद के पिता सरकारी विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं जबकि भाई अरविंद गांव में रहकर किराना की दुकान चलाता है। उसकी मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed