फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   If the charge of ganja smuggling is proved, two will be jailed for 12 years

Jhansi News: गांजा तस्करी का आरोप सिद्ध होने पर दो को 12-12 साल की जेल

Sat, 10 Feb 2024 03:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
If the charge of ganja smuggling is proved, two will be jailed for 12 years
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट अशोक कुमार यादव-तृतीय की अदालत ने गांजा तस्करी का आरोप सिद्ध होने पर दो अभियुक्तों को 12-12 साल के कारावास की सजा सुनाई। इसके अलावा अर्थदंड भी लगाया।
जिला शासकीय अधिवक्ता (भारत सरकार) उदय सोनी ने बताया कि 29 मई 2020 को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने मऊरानीपुर से गांजा तस्करी के आरोप में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए अभियुक्तों पर दस क्विंटल से अधिक गांजा दो ट्रकों में रखकर ओडिशा से राजस्थान ले जाने का आरोप था। अभियुक्तों को गिरफ्तार का जेल भेज दिया गया था। इसके बाद आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था। न्यायालय ने पूरे मामले की सुनवाई के बाद अभियुक्त छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के विनोद सिंह व संजय कुमार सिंह को 12-12 साल के कारावास की सजा सुनाई। साथ ही एक-एक लाख रुपये जुर्माना भी लगाया, जिसकी अदायगी न करने पर अभियुक्तों को छह-छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। इसके अलावा एक अन्य दोषसिद्ध अभियुक्त ओडिशा के जिला बौद्ध निवासी शंकर बारीक उर्फ विक्रम सजा सुनाए जाने के दौरान अदालत में उपस्थित नहीं हुआ। इस पर उसके खिलाफ वारंट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के परिसर में आयोजित भारत नेपाल मैत्री महोत्सव में कार्यक्रम का मंचन करत

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed