{"_id":"62db0c54e4c3340d8944b3a1","slug":"if-the-animal-is-left-after-stopping-the-milk-there-will-be-a-lawsuit-jhansi-news-jhs2253196200","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध देना बंद करने पर पशु छोड़ा तो होगा मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूध देना बंद करने पर पशु छोड़ा तो होगा मुकदमा
विज्ञापन
झांसी। दूध देना बंद कर देने वाले पशुओं को अब छोड़ना पालकों को महंगा पडे़गा। पशु क्रूरता अधिनियम के तहत दिसंबर से ऐसे पालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। सर्किट हाउस में शुक्रवार को पत्रकार वार्ता के दौरान ये जानकारी पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने दी।
मंत्री ने बताया कि हर विधानसभा में बड़ी गोशाला बनेगी। इसमें तीन से चार हजार गोवंश रह सकेंगे। गोबर से खाद और सीएनजी बनाई जाएगी। प्रदेश में पशुओं की गणना कराई जा रही है और गायों के कान में टैग लगा रहे हैं। अगर कोई पालक टैग निकालता है तो लेखपाल, चौकीदार, सचिव को इसकी सूचना देनी होगी। वहीं, दूध देना बंद कर देने पर यदि पालक दुधारू पशुओं को छोड़ता है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी। दिसंबर 2022 से ये व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 522 वैन आई हैं। हर जिले में पांच से दस वैन दी जाएंगी। इसमें डॉक्टर, कंपाउंडर से लेकर दवाएं तक होंगी। 1962 नंबर डायल करने पर एक घंटे में मौके पर वैन पहुंचेगी। अक्तूबर से ये व्यवस्था लागू हो जाएगी। वहीं, बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे धसकने के सवाल पर बोले कि यदि किसी ने लापरवाही की है तो अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उनकी विभाग के आला अफसरों से अनबन की खबरों के सवाल को वो मुस्कुरा कर टाल गए। इस दौरान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक राजपूत मौजूद रहे।
घर-घर होती योजनाओं की चर्चा
झांसी। बीकेडी के स्वर्ण जयंती सभागार में हुई गोष्ठी में पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि 2014 में जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो उनके सामने कई चुनौतियां थीं। मगर पिछले आठ साल के दौरान सरकार ने कई कल्याणकारी योजनाओं की शुरूआत की। इससे सरकार की लोकप्रियता काफी बढ़ गई। आज कई सफल योजनाओं की चर्चा घर-घर में होती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश और केंद्र में मोदी सरकार के 20 साल पूरे हुए हैं। इस दौरान कृषि विश्वविद्यालय के प्रभारी वीसी प्रो. एसके चतुर्वेदी, विधायक रवि शर्मा, जवाहर राजपूत, एमएलसी रमा निरंजन, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक राजपूत, जिलाध्यक्ष जमुना कुशवाहा, प्रदीप सरावगी, बाबूलाल तिवारी, जयदेव पुरोहित, एसके राय, परमजीत सिंह मन्नी, सुरेंद्र विश्वकर्मा, रोहित गोठनकर, राहुल तिवारी, नीता अवस्थी, शैलेंद्र प्रताप सिंह, सौरभ वाजपेयी मौजूद रहे।