फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   if not petronage lockdown cotona attack in jhansi

लॉकडाउन का नियम नहीं मानेंगे झांसी को भी खतरा

Sun, 26 Apr 2020 12:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
if not petronage lockdown cotona attack in jhansi
if not petronage lockdown cotona attack in jhansi
झांसी। झांसी से महज 100 किलोमीटर दूरी तक कोरोना वायरस आ चुका है। जालौन में डॉक्टर के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद अब झांसी को भी खतरा महसूस होने लगा है। खासकर झांसी में रहने वाले जालौन में तैनात डॉक्टरों, पुलिस कर्मियों व स्वास्थ्य कर्मचारियों को लॉकडाउन और क्वारंटीन के नियमों का पालन करना होगा। ड्यूटी पास दिखाकर एक से दूसरे शहरों की सीमाएं लांघने पर रोक लगानी होगी।
विज्ञापन

मंडल का ही जिला होने की वजह से झांसी के रहने वाले कई डॉक्टरों व कर्मचारियों की तैनाती जालौन में है। कुछ डॉक्टर व कर्मचारी, पुलिस कर्मी तो प्रतिदिन जालौन से झांसी आते-जाते हैं। अमर उजाला इस मुद्दे को पहले भी उठा चुका है। चूंकि, अब जालौन में एक डॉक्टर ही कोरोना संक्रमित मिल गया है। ऐसे में लॉकडाउन का उल्लंघन कर सीमाएं पार करने वालों से झांसी को भी खतरा हो गया है। वैसे तो सामान्य लोगों को एक से दूसरे जिले में जाने से रोक है लेकिन ये लोग ड्यूटी पास दिखाकर सीमाएं लांघ रहे हैं। झांसी में भी डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ व अन्य कर्मचारियों को ड्यूटी के बाद घर जाने के बजाए क्वारंटीन सेंटर में रहने का नियम है। पुलिस-प्रशासन को भी जिले की सीमाओं पर डॉक्टरों के आने-जाने पर प्रतिबंध लगाना होगा। वरना झांसी को भी खतरा हो सकता है।
विज्ञापन

दो सप्ताह में दो डॉक्टर हुए क्वारंटीन
पिछले दो सप्ताह में मेडिकल कॉलेज प्रशासन एक सीनियर और एक जूनियर डॉक्टर को क्वारंटीन कर चुका है। मामले की जानकारी होने पर सीएमओ ने मेडिकल कॉलेज प्राचार्य को पत्र लिखकर कहा है कि लॉकडाउन का पालन करना अनिवार्य है। ऐसे में डॉक्टर व अन्य स्टाफ को निर्देशित कर दिया जाए कि वे जनपद से बाहर न जाएं। यदि मुख्यालय से बाहर जाना है तो प्रशासन के माध्यम से लॉकडाउन पास प्राप्त करने के बाद ही प्रस्थान करें। यदि किसी भी डॉक्टर व अन्य कर्मचारी द्वारा आदेश की अवहेलना की जाती है तो मुकदमा दर्ज कराते हुए एपेडेमिक एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन..
सीमाओं पर सख्ती और बढ़ाई जाएगी। बेवजह सीमाएं लांघने की अनुमति किसी को नहीं है। यदि किसी के भी एक से दूसरे जिले में जाने की जानकारी मिलती है तो कार्रवाई होगी। - आंद्रा वामसी, डीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed