{"_id":"649f33a4a06c5d3bc7049cb5","slug":"if-money-was-not-given-for-liquor-he-ate-poison-in-front-of-his-wife-died-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-125741-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पत्नी के सामने खा लिया जहर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पत्नी के सामने खा लिया जहर, मौत
विज्ञापन
प्राइवेट काम करता था युवक, पत्नी चलाती है सब्जी की दुकान
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। शराब पीने के लिए पैसा न मिलने से नाराज पति ने पत्नी के सामने जहर खाकर जान दे दी। जहर खाने के बाद वह अचेत हो गया। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली के उन्नाव गेट बाहर निवासी संतोष कुशवाहा (30) पुत्र लक्ष्मीनारायण परिवार के साथ किराए के मकान में रहता था। संतोष प्राइवेट काम करता था जबकि पत्नी कामेश्वरी बड़े बाजार में सब्जी की दुकान चलाती है। परिजनों के मुताबिक संतोष शराब पीने का आदी था। जितना पैसा कमाता था सारा शराब में उड़ा देता था। पत्नी से भी पैसा मांगकर शराब में खर्च कर देता था।
बृहस्पतिवार की सुबह वह पत्नी कामेश्वरी से शराब के लिए पैसा मांग रहा था लेकिन, उसने पैसा देने से मना कर दिया। कामेश्वरी दुकान चली गई। कुछ देर बाद संतोष शराब के नशे में पत्नी के पास पहुंचा और उसके सामने ही जहर खा गया। उसने बताया कि वह घर से भी जहर खाकर आया है। यह सुनकर कामेश्वरी के होश उड़ गए। संतोष को लेकर वह लोग मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई। परिवार में पत्नी समेत दो बेटे हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सौंप दिया।