{"_id":"68069c1969086aa4d9076d87","slug":"if-hindus-do-not-unite-conditions-will-become-like-bangladesh-dhirendra-krishna-jhansi-news-c-11-1-jhs1009-538391-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू एकजुट न हुआ तो बन जाएंगे बांग्लादेश जैसे हालात: धीरेंद्र कृष्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू एकजुट न हुआ तो बन जाएंगे बांग्लादेश जैसे हालात: धीरेंद्र कृष्ण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दतिया। सोमवार को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दतिया स्थित पीतांबरा पीठ पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने हिंदुओं की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि यदि हिंदू एकजुट न हुआ तो यहां भी बांग्लादेश जैसे हालात बन जाएंगे। उन्होंने पश्चिम बंगाल के हालात पर भी चिंता जताई।
छतरपुर से दिल्ली जाते समय सोमवार की सुबह तकरीबन 11 बजे पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां बगलामुखी और धूमावती माई के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। साथ ही प्राचीन वनखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब भी वे दतिया से होकर गुजरते हैं, मां भगवती का आशीर्वाद जरूर लेते हैं। उन्होंने कहा कि मां की उन पर विशेष कृपा है। उन्होंने बताया कि भारत हिंदू राष्ट्र बने और पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से हिंदुओं का पलायन रुके, मां से यही प्रार्थना की है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को अब भारत में भी दोहराया जा रहा है। हिंदुओं का एकजुट होना आज के समय की मांग है।
बता दें कि पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पीतांबरा पीठ आने की सूचना पर काफी संख्या में स्थानीय लोग पीतांबरा पीठ पर जमा हो गए थे। हालांकि, इस दौरान सुरक्षा कर्मी सुरक्षा घेरा बनाए रहे।