{"_id":"6828e7501999ea9c85044095","slug":"if-electricity-is-not-improved-bjp-mla-will-stage-a-sit-in-protest-jhansi-news-c-11-jhs1009-557253-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बिजली नहीं सुधरी तो धरना देंगे भाजपा विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बिजली नहीं सुधरी तो धरना देंगे भाजपा विधायक
विज्ञापन
सदर विधायक रवि शर्मा ने ऊर्जा मंत्री को लिखा पत्र, बिजली व्यवस्था सुधारने की उठाई मांग
कहा : बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से धूमिल हो रही सरकार की छवि, जनता हो रही आक्रोशित
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। शहर में इन दिनों बिजली कटौती को लेकर त्राहि-त्राहि मची हुई है। जनता परेशान है। ऐसे में कांग्रेसियों के अलावा सत्ताधारी भाजपा के सदर विधायक रवि शर्मा ने बिजली समस्या के खिलाफ आवाज उठाई है। उन्होंने ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखकर इसमें सुधार की मांग उठाई। कहा कि यदि इसमें सुधार नहीं हुआ तो वह मजबूरन जनता के साथ धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे। ऊर्जा मंत्री को भेजे पत्र में सदर विधायक ने बताया कि रात-दिन कटौती से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त है। विपक्षी दल के नेता भी इस मुद्दे को उठा रहे हैं। ऐसे में सरकार की छवि धूमिल हो रही है। समस्या का निदान शीघ्र नहीं हुआ तो जनता कभी भी सड़क पर उतर सकती है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि समय पर हल नहीं निकला तो नागरिकों के साथ वह धरने पर बैठने को बाध्य होंगे। इसके लिए विद्युत विभाग जिम्मेदार होगा।