फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   If e-KYC is not done by 31st August then ration will not be available

Jhansi News: 31 अगस्त तक नहीं कराया ई केवाईसी तो नहीं मिलेगा राशन

Sun, 24 Aug 2025 01:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
If e-KYC is not done by 31st August then ration will not be available
- 14,23,998 के सापेक्ष अब तक 12,21,797 ने कराया ई-केवाइर्सी
विज्ञापन

- पूर्ति विभाग ने ई-केवाईसी कराने का दिया अंतिम मौका, न कराने पर होगा राशन बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। ऐसे लाभार्थी जिन्होंने अपने राशन कार्ड की ई-केवाइसी नहीं कराई है उनको 31 अगस्त तक समय दिया गया है। इसके बाद सितंबर माह से अगले तीन माह के लिए इनके राशन को रोक दिया जाएगा। इन तीन माह में अपना ई-केवाइसी न कराने वाले लाभार्थी का नाम राशन कार्ड में से काट दिया जाएगा।

जनपद में 14,23,998 राशन कार्ड धारक है। इसमें अभी तक 12,21,797 ने ई-केवाईसी करा ली है। लेकिन 2,02,199 लाभार्थी हैं, जो अब ई-केवाईसी नहीं कराए हैं। ऐसे लाभार्थियों को पूर्ति विभाग ने अंतिम मौका देते हुए 31 अगस्त तक ई-केवाईसी कराने को कहा है। जिला पूर्ति अधिकारी ने इस बावत पत्र जारी किया है। इस कार्रवाई में 0-5 वर्ष तक के यूनिट लाभार्थियों को छूट दी गई है। यदि वह ऐसा नहीं करते हैं तो कार्ड से मिलने वाली सुविधाओं से वे वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed