{"_id":"67477f34584a73fc30075e49","slug":"if-dj-plays-loudly-at-weddings-then-action-will-be-taken-jhansi-news-c-11-jhs1002-441924-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: शादियों में तेज आवाज में बजाया डीजे तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: शादियों में तेज आवाज में बजाया डीजे तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। बुधवार को संभागीय परिवहन कार्यालय में परिवहन विभाग और डीजे संचालकों के बीच बैठक आयोजित हुई। बैठक में अधिकारियों ने डीजे की आवाज की जानकारी देते हुए चेतावनी दी की मानक के विपरीत डीजे बजाने पर संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सहलगी सीजन शुरू हो गया है। शादियों में तेज आवाज डीजे के शोर से हर व्यक्ति परेशान है। सबसे अधिक परेशानी का सामना विद्यार्थियों के साथ ही बुजुर्गों और बच्चों को करना पड़ रहा है। इसकी शिकायतें कई बार प्रशासनिक अफसरों से की गई हैं। शिकायतों पर अमल करते हुए संभागीय परिवहन विभाग ने तीन टीमें गठित कर दी हैं।
इसके साथ ही बुधवार को संभागीय परिवहन विभाग में आयोजित बैठक में परिवहन विभाग के अफसरों ने डीजे संचालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि डीजे की गाड़ियां परिवहन विभाग के मानकों के विपरीत नहीं हों। इसके साथ ही तय मानक के आधार पर ही डीजे बजाएं। नियमों को तोड़ने वाले संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर संभागीय परिवहन अधिकारी प्रभात पांडेय, एआरटीओ डॉ. सुजीत कुमार सिंह, पीटीओ सुरेंद्र अग्रवाल के साथ ही डीजे संचालक रहे।