{"_id":"65a6a73270ed50ef9702a967","slug":"if-auto-and-e-rickshaw-are-found-running-on-the-highway-action-will-be-taken-jhansi-news-c-360-1-jh11003-3029-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: हाईवे पर दौड़ता मिला ऑटो और ई-रिक्शा तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: हाईवे पर दौड़ता मिला ऑटो और ई-रिक्शा तो होगी कार्रवाई
Tue, 16 Jan 2024 09:26 PM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Tue, 16 Jan 2024 09:26 PM IST
विज्ञापन
झांसी। अब हाईवे पर ई-रिक्शा और ऑटो दौड़ता मिला तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को डीआईजी कलानिधि नैथानी ने परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।इस दौरान शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने काे लेकर चर्चा की गई।
बैठक के बाद आरटीओ प्रभात पांडेय ने बताया कि महानगर के 16 किमी दायरे में ऑटो संचालन का परमिट जारी किया जाता है। ई-रिक्शा भी शहर के भीतर ही चलाए जाने के नियम है। लेकिन चालक नियमों को ताक पर रखकर हाईवे पर ऑटो और ई-रिक्शा दौड़ा रहे हैं। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने यातायात पुलिस को ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
वहीं परिवहन विभाग ने वाहनों पर कार्रवाई करने के लिए विभागीय टीमों का गठन किया है। परिवहन विभाग की टीमें विभिन्न हाईवे पर वाहनों की नियमित जांच करेंगी। जांच के दौरान ऑटो और ई-रिक्शा का संचालन होता मिलने पर सीज करने की कार्रवाई की जाएगी। संभागीय परिवहन अधिकारी प्रभात पांडेय ने बताया कि हाईवे पर दौड़ रहे ई-रिक्शा और ऑटो के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।