फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   If a spouse was suffering from a neighbor

कोई पति से पीड़ित था तो कोई पड़ोसी से

Thu, 06 Aug 2015 12:39 AM IST
झांसी / ब्यूरो
झांसी / ब्यूरो Updated Thu, 06 Aug 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
If a spouse was suffering from a neighbor
बुधवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य सुषमा यादव ने महिलाओं की समस्याएं
विज्ञापन
सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश जारी किए।
सर्किट हाउस में आयोजित जन सुनवाई में सकरार निवासी रीता ने पति व ससुरालियों पर प्रताड़ित कर घर से निकालने का आरोप लगाया। ईसाई टोला निवासी शशि ने पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया। बरुआसागर की ममता ने पड़ोसी से जान का खतरा बताया। रूपाधमना की उमा देवी ने ससुरालियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। महिला आयोग सदस्य ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को उक्त मामलों में कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने एक दंपति के बीच समझौता भी कराया।
जन सुनवाई के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी राजीव शर्मा, संरक्षण अधिकारी अभिषेक मिश्रा, बाल संरक्षण इकाई से अनुराधा सैनी व नीरज मौर्या, मो. साजिद, नीरज कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed