{"_id":"61785475e3ef7271123eecbf","slug":"if-a-doctor-is-on-leave-then-post-a-link-doctor-jhansi-news-jhs207540058","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर यदि छुट्टी पर तो लिंक चिकित्सक तैनात हो: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर यदि छुट्टी पर तो लिंक चिकित्सक तैनात हो: डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। चार्ज संभालते ही नवागंतुक डीएम रविंद्र कुमार ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। आकस्मिक अवकाश पर रहने वाले डॉक्टरों की जगह लिंक चिकित्सक तैनात करने के उन्होंने निर्देश दिए। निरीक्षण में डीएम को गंदगी और टूटी नालियां भी मिलीं। इसे दुरुस्त कराने को कहा।
डीएम ने अस्पताल में आपातकालीन सेवाओं का जायजा लिया। दवा वितरण कक्ष में भी उन्होंने दवाओं की उपलब्धता के साथ ही एक्सपायरी दवाओं के विषय में भी पूछताछ की। ओपीडी कक्ष में डॉक्टर के छुट्टी पर रहने पर निर्देश दिए कि यदि चिकित्सक अवकाश पर है तो उनके स्थान पर लिंक चिकित्सक जरूर तैनात किए जाएं। ताकि, मरीजों को समस्या न हो। निरीक्षण के दौरान मरीजों से बात करते हुए पर्चा, डॉक्टर के देखने और दवाओं के संबंध में भी पूछताछ की। डीएम ने वार्ड का भी निरीक्षण किया और गंदगी मिलने पर नाराजगी जताते हुए सफाई के निर्देश दिए। डेंगू वार्ड का निरीक्षण किया और वहां भर्ती मरीजों से इलाज के बारे में जानकारी ली। खाना समय से मिल रहा है या नहीं ये भी पूछा। अस्पताल में उन्होंने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजनांतर्गत आयुष्मान भारत पूछताछ एवं पंजीकरण कक्ष का भी निरीक्षण किया। आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएमएस डॉ. अतुल गुप्ता मौजूद रहे।