फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ID ul Ahah: prayers for peace and harmony in country

देश में अमन व खुशहाली की दुआएं मांगीं

Tue, 13 Aug 2019 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
ID ul Ahah: prayers for peace and harmony in  country
पठौरिया स्थित ईदगाह में बकरीद के अवसर पर नमाज के अदा करते नमाजी।
देश में अमन व खुशहाली की दुआएं मांगीं
विज्ञापन

झांसी। महानगर में सोमवार को ईद उल अजहा उत्साह से मनाई गई। मुस्लिमों ने ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा की और देश में अमन चैन व खुशहाली की दुआएं मांगीं। इसके बाद कुर्बानी की रस्म भी अदा की गई। लोग सर्व धर्म एकता की मिसाल पेश करते हुए आपस में गले मिले और ईद की बधाइयां दीं। ईद उल अजहा को लेकर सुबह से ही लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सफेद एवं लकदक परिधान पहने मुस्लिम समाज के युवा, बच्चे व बुजुर्ग ईद उल अजहा की नमाज अदा करने के लिए ईदगाह और मस्जिदों में पहुंचे। पठौरिया स्थित ईदगाह में पेश इमाम मुफ्ती साबिर कासमी ने नमाज अदा करायी। उन्होंने अपनी तकरीर में कहा कि सभी को चाहिए कि वह मोहब्बत और भाईचारे के साथ रहें और एकता की मिसाल पेश करें। जुल्म के बदले में हमें मोहब्बत करना चाहिए। मुल्क के अमन में सहयोग दें। उन्होंने कहा कि कुर्बानी से हर गरीब तक उसके खाने का हक पहुंचाएं। तकरीर अवसर पर सभी ने नमाज अदा की और पाक परवरदिगार से देश में अमन चैन व खुशहाली की दुआएं मांगीं।

इस अवसर पर सपा सांसद डा. चंद्रपाल सिंह यादव, एसएसपी डा. ओपी सिंह, नगर आयुक्त मनोज सिंह, बसपा के सीताराम कुशवाहा, रमेश चंद्र सरसैया, चंद्रभान आदिम, जुगल किशोर कुशवाहा, नीरज अग्रवाल, नूर अहमद मंसूरी, याकूब अहमद मंसूरी, रवीश त्रिपाठी, अतुल किलपन, भूपेंद्र आर्या आदि मौजूद रहे। इधर प्रेमनगर ईदगाह में हाफिज मुहम्मद ने नमाज अदा करायी। कारी मसीह उद्दीन ने नमाज का तरीका बताया। ईदगाह कब्रिस्तान कमेटी प्रेमनगर नगरा के सचिव अलीम अहमद ने ईद उल अजहा को त्याग व बलिदान का त्योहार बताया। इस अवसर पर शाहिद सकलैन, मुहम्मद जमील, इकबाल, जाहिद अली आदि मौजूद रहे। इधर सेठ अब्दुल रज्जाक मेमोरियल सोसायटी के तत्वावधान में प्रेमनगर ईदगाह में ईद मिलन समारोह हुआ। इसमें सभी एक दूसरे से गले मिले और त्योहार की बधाइयां दीं। इस अवसर पर सचिव मुश्ताक, अकील अहमद, फईम कुरैशी, रफत उल्ला, गुलजार कुरैशी, असलम कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed