फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   I kept on screaming...my mother died in agony in front of my eyes.

Jhansi News: मैं चीखता रहा...मेरी आंखों के सामने मां ने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया

Tue, 04 Jul 2023 11:47 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
I kept on screaming...my mother died in agony in front of my eyes.
अग्निकांड में मां रागिनी के अंदर फंसे होने पर बचाने पहुंचा इंजीनियर बेटा बताते-बताते रो पड
विज्ञापन

बेटी ने मां की मौत के लिए बीमा कंपनी को जिम्मेदार ठहराया, बोली-कर्मचारियों की कोई परवाह नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। हादसे में तड़प-तड़पकर दम तोड़ने वाली यूनाइडेड इंश्योरेंस कंपनी की मैनेजर रागिनी राजपूत (59) जब सोमवार को घर से निकलीं थीं तो उन्होंने अपने बेटे ऋषभ और बेटी शुभांगनी उर्फ शिवांगी से जल्दी घर लौटने का वादा किया था। लेकिन, ऑफिस पहुंचने के कुछ देर बाद ही रागिनी ने बेटे को फोन कर कहा कि वह आग में घिरी हुई हैं। यह सुनकर ऋषभ घबरा उठा। वह तुरंत सीपरी पहुंच गया। भीड़ को चीरता हुआ वह आगे बढ़ा और मां रागिनी को हाथ पकड़कर खींचने का प्रयास करने लगा लेकिन आग की लपटों और धुएं के कारण मां बेहोश हो चुकी थीं। ऋषभ ने कहा कि ऑफिस के चारों ओर धुआं भरा था। मदद के लिए उसने आसपास लोगों को तलाशा। किसी के न मिलने पर वह अकेले उनको लेकर बाहर की ओर भागा लेकिन, तब तक रागिनी के फेफड़ों में धुआं भर चुका था। मैं मां-मां चीखता रहा लेकिन, चंद मिनट में ही मां ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। रागिनी के पति शैलोज रिटायर्ड बैंक अधिकारी हैं।
शिवांगी ने बताया कि वह दिल्ली के एक स्कूल में पढ़ाती हैं। उनका भाई ऋषभ एक कंपनी मेें इंजीनियर है। दोनों कुछ दिन पहले ही मां के साथ समय बिताने के लिए झांसी आए थे। उधर, शिवांगी ने मां की मौत के लिए कंपनी को जिम्मेदार ठहराया। उनका कहना है कि किराया एवं रखरखाव के पैसों में बचत करने के लिए कंपनी ने कर्मचारियों की सुरक्षा की परवाह नहीं की। इसी वजह से नंदनपुरा से ऑफिस को हटाकर सीपरी बाजार भेजा गया था। शिवांगी का आरोप है कि इस नए ऑफिस में कोई भी सुविधा नहीं थी। यहां तक की ऑफिस में कूलर की भी व्यवस्था नहीं की गई। ऑफिस में आग बुझाने का भी कोई इंतजाम नहीं था। उनकी मां ने अधिकारियों से कई बार इसकी शिकायत भी की लेकिन, सुनवाई नहीं हुई। इसी वजह से हादसे मेें बीमा कंपनी के दो लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन


बीमा कंपनी की डिस्ट्रिक मैनेजर का कूदकर भागने का वीडियो वायरल
झांसी। आग लगने के बाद बीमा कंपनी के कार्यालय में भगदड़ मच गई थी। सबसे अधिक नुकसान बीमा कंपनी कार्यालय में ही हुआ है। यहां नकदी समेत फाइलें भी रखी जाती थीं। आग की चपेट में आने से सब कुछ स्वाहा हो गया हालांकि नुकसान का आकलन अभी तक नहीं हो सका है। अग्निकांड के बाद मंगलवार को कार्यालय के कई कर्मचारी पहुंचे तो उन लोगों के बीच महिला अधिकारी का वीडियो चर्चा का विषय बना रहा। इस वीडियो में बीमा कंपनी की महिला अफसर दूसरी मंजिल से कूदती नजर आ रही है। इससे उनके पांव में चोट आने की बात भी कही जा रही है। माना जा रहा कि ये वीडियो डिस्ट्रिक मैनेजर योजना अग्रवाल का है। फिलहाल योजना कहां हैं, इसकी जानकारी किसी को नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed