फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   husbandary department

ऐसे तो सुधरने से रही नस्ल

Tue, 05 Apr 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 05 Apr 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
husbandary department
cow, jhansi hindi news - फोटो : demo
झांसी। बुंदेलखंड में गौवंश की नस्ल सुधारने और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए शासन ने नस्ल सुधार योजना के तहत पशुपालन विभाग को तीस लाख रुपये का बजट आवंटित किया था। अधिकारियों की लापरवाही के चलते विभाग पूरे साल में साढ़े तीन लाख रुपये खर्च कर केवल 25 उन्नत किस्म के सांड़ ही खरीद सका। शेष साढ़े छब्बीस लाख रुपये विभाग ने वापस कर दिए हैं।
विज्ञापन


सूखे की चपेट में आए बुंदेलखंड में गायों की नस्ल कमजोर होती जा रही है। इससे दुग्ध उत्पादन प्रभावित हो रहा है। शासन इस समस्या से निपटने के लिए गंभीर है, मगर स्थानीय पशुपालन विभाग के अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। सरकार ने उन्नत किस्म के सांड़ खरीदने एवं उनके रख-रखाव के लिए बुंदेलखंड के दोनों मंडलों को 30 लाख रुपये सत्र 2015-16 के लिए दिए थे।
विज्ञापन


इस धनराशि से उन्नत किस्म के सांड़ खरीद कर उनका गांवों में गायों से गर्भाधान (क्रास) कराना था। ताकि आने वाली नस्ल अच्छी हो और दुग्ध की पैदावार भी बढ़ सके। पशुपालन विभाग ने पूरे वर्ष में केवल 25 सांड़ भरारी कृषि फार्म से खरीदे। इन सांड़ों को ग्रामीणों के सुपुर्द कर दिया गया। इनकी खरीद पर कुल 3.50 लाख रुपये का खर्च आया। शेष 26.50 लाख रुपये वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर विभाग ने वापस कर दिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे जहां शासन की मंशा को झटका लगा, वहीं दुग्ध उत्पादन व नस्ल सुधार योजना भी प्रभावित हुई। अधिकारी इस बारे में कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं। उनका कहना है कि जितनी जरूरत थी, उतने सांड़ खरीद लिए। शेष पैसा वापस कर दिया। अधिकारियों द्वारा महज 25 सांड़ खरीदने से बुंदेलखंड का दुग्ध उद्योग और आने वाली नस्लों में सुधार होने की संभावना कम हो गई है। मालूम हो जिलाधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने गत दिनों हुई बजट की समीक्षा बैठक में पशुपालन विभाग के अधिकारी से बजट वापस करने के संबंध में स्पष्टीकरण भी मांगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed