फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Husband was mourning his death, Phoolmati was caught going to Mumbai with her lover at Jhansi station

Jhansi News: पति मना रहा था मौत का शोक, झांसी स्टेशन पर प्रेमी संग मुंबई जाती पकड़ी गई फूलमति

Sun, 23 Jun 2024 05:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
Husband was mourning his death, Phoolmati was caught going to Mumbai with her lover at Jhansi station
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। 19 जून को गोरखपुर के उरुवा बाजार में अर्धनग्न अवस्था में मिले महिला के शव का अधेड़ ने पत्नी का शव समझ कर अंतिम संस्कार कर दिया था। घर में शोक मनाया जा रहा था, इसी बीच झांसी जीआरपी ने अधेड़ को फोन कर बताया कि उसकी पत्नी जीवित है और अपने प्रेमी के साथ मुंबई जा रही है। गोरखपुर पुलिस झांसी पहुंची और महिला को साथ ले गई।
गोरखपुर के बांसगांव उस्का बाजार के सुमेर ने उरुवा थाने में शिकायत की थी कि उसकी 40 वर्षीय पत्नी फूलमति मायके से ससुराल आते हुए कहीं गायब हो गई। इसके बाद गोरखपुर पुलिस ने फूलमति का फोटो सभी जीआरपी थानों को भेज दिया था। इसी बीच 19 जून को उरुवा बाजार में फूलमति की हमउम्र महिला का अर्धनग्न शव मिला था। सुमेर ने फूलमति के रूप में पहचान लिया था और उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया था। घर में शोक मनाया जा रहा था कि इसी बीच बृहस्पतिवार को झांसी जीआरपी ने फूलमति को गोरखपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस से प्रेमी के साथ पकड़ लिया। यहां थाने लाकर महिला से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह प्रेमी के साथ मुंबई जा रही थी।
विज्ञापन

जीआरपी थाना प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गोरखपुर से महिला के गायब होने की सूचना पर यहां झांसी स्टेशन पर हमने अपना नेटवर्क सक्रिय कर दिया था। महिला और उसका प्रेमी जनरल कोच में सवार थे, इसी दौरान जीआरपी ने कोच में चेकिंग की और वह पकड़ी गई। दोनों को गोरखपुर पुलिस के हवाले किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed