फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Husband sent to jail accused of chopping his wife with an ax

Jhansi News: पत्नी को कुल्हाड़ी से काटने का आरोपी पति भेजा गया जेल

Sat, 01 Jul 2023 01:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jul 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Husband sent to jail accused of chopping his wife with an ax
फोटो अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। सीपरी बाजार के न्यू प्रेमगंज इलाके में पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या करने वाले पति सचिन समेत उसके बड़े भाई रवि को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। बृहस्पतिवार देर-रात शराब के नशे में सचिन ने अपनी पत्नी नीतू की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी थी। वह पत्नी नीतू के चरित्र पर शक करता था। शराब पीकर अक्सर नीतू से मारपीट करता था। इस वजह से नीतू पिछले पंद्रह दिनों से मायके में रह रही थी। बुधवार को सचिन ने नीतू को मायके से अपने घर बुला लिया था। देर-रात शराब पीकर सचिन घर लौटा। इसके बाद दोनों के बीच फिर विवाद होने लगा। सचिन के मारपीट करने पर नीतू भागकर अपने सास के पास पहुंच गई लेकिन, उसके पीछे-पीछे सचिन हाथ में कुल्हाड़ी लेकर पहुंच गया। अपनी मां के सामने ही पत्नी नीतू के गर्दन पर ताबड़तोड़ वार करके उसे मौत के घाट उतार दिया। नीतू की मां पार्वती की तहरीर पर पुलिस ने सचिन, रवि समेत कुल चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। सीपरी बाजार इंस्पेक्टर संजय शुक्ल की अगुवाई में गठित पुलिस टीम ने पति सचिन एवं जेठ को गिरफ्तार कर लिया। लिखा-पढ़ी के बाद दोनों जेल भेज दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed