फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Husband seen with girlfriend, wife beat him with sandals

Jhansi News: पति प्रेमिका के साथ दिया दिखाई, पत्नी ने सैंडल से की पिटाई

Fri, 02 Jun 2023 01:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Husband seen with girlfriend, wife beat him with sandals
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। इलाइट चौराहे पर बृहस्पतिवार शाम पत्नी ने पति को प्रेमिका के साथ घूमते पकड़ लिया। इसके बाद दोनों के बीच जमकर नोंकझोंक हुई। कुछ ही देर में पत्नी ने पति पर सैंडिल बरसाना शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना मिलने पर नवाबाद पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस तीनों को लेकर थाने पहुंची। यहां पत्नी ने पति पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

महानगर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि उसका पति गैस एजेंसी में काम करता है। शादी काे 16 साल हो चुके हैं। पति का एक साल से एक महिला से प्रेम संबंध हैं। उसने पति को कई बार समझाने की कोशिश की लेकिन, दोनों का मिलना जारी रहा। बृहस्पतिवार को मुकेश घर से बहाना बनाकर निकला। शक होने पर उसने मुकेश का पीछा किया। इलाइट चौराहे पर पति प्रेमिका के साथ घूमते मिल गया। महिला का आरोप है कि मना करने पर मुकेश ने मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच पत्नी ने अपनी सैंडिल निकल ली और तड़ातड़ पति पर बरसाने लगी। यह देखकर वहां सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। कई लोगोें ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस तीनों को पकड़कर नवाबाद थाने ले गई। पुलिस का कहना कि मामला प्रेम प्रसंग का है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed