{"_id":"6016c44a8ebc3e33df42fdd9","slug":"husband-gave-teen-talaq-after-dowry-demand-was-not-completed-in-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने दिया तीन तलाक, एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने दिया तीन तलाक, एफआईआर
Sun, 31 Jan 2021 08:22 PM IST
Vikas Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 31 Jan 2021 08:22 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
झांसी में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक पति ने पत्नी को तीन बार तलाक दे दिया। पत्नी की शिकायत पर सीपरी बाजार पुलिस ने पति समेत तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाना सीपरी बाजार के मिशन कंपाउंड निवासी रिजवाना की शादी दिल्ली के थाना भजनपुरा अंतर्गत मौजपुर निवासी अनीस अहमद के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति व ससुराली लोग दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उनका उत्पीड़न किया जाने लगा।
विज्ञापन
आरोप है कि धोखाधड़ी कर तलाकनामा तैयार कर पति ने तीन बार तलाक दे दिया। पत्नी की तहरीर पर सीपरी थाना पुलिस ने पति अनीस अहमद, मोहम्मद आमिर व मोहम्मद शाहिद के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन