फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Suicide after refusing to drink alcohol in Jhansi

Jhansi: शराब पीने से मना करने पर की आत्महत्या, पति की मौत की खबर सुन फांसी पर झूली पत्नी, हालत नाजुक

Mon, 13 Mar 2023 07:00 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Mon, 13 Mar 2023 07:00 AM IST
सार

परिजनों ने रात में इसकी सूचना घर पर नहीं दी। रविवार की सुबह घरवालों को गजेंद्र की मौत के बारे में बताया। इस पर घर में कोहराम मच गया। इसी बीच मुन्नो देवी घर के ऊपर वाले कमरे में गईं और साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।

विज्ञापन
Suicide after refusing to drink alcohol in Jhansi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

झांसी के लहचूरा थाना इलाके में पत्नी से हुए विवाद के बाद पति ने जहर खाकर जान दे दी। उधर, पति की मौत की खबर मिलते ही दुखी पत्नी ने घर में फांसी लगा ली। महिला का मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन


लहचूरा थाना इलाके के ग्राम गढ़वा निवासी बिहारीलाल की गिनती गांव के बड़े किसानों में होती है। उनकी दो बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। इकलौता बेटा गजेंद्र सिंह पटेल (29) था। गजेंद्र की 12 साल पहले मुन्नो देवी से शादी हुई थी। उनका 10 साल का बेटा अभि है।
विज्ञापन


गजेंद्र शराब पीने का आदी था। पत्नी मुन्नो देवी इसका विरोध करती थी। इसे लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा भी होता था। शनिवार की शाम भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। इसी दरम्यान तकरीबन शाम सात बजे गजेंद्र ने जहर खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन तुरंत उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां देर रात इलाज के दौरान गजेंद्र की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने रात में इसकी सूचना घर पर नहीं दी। रविवार की सुबह घरवालों को गजेंद्र की मौत के बारे में बताया। इस पर घर में कोहराम मच गया। इसी बीच मुन्नो देवी घर के ऊपर वाले कमरे में गईं और साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद ही मुन्नो देवी को बुलाने के लिए परिजन कमरे में पहुंचे तो उसे फंदे पर लटका देख चीख पड़े। उन्होंने मुन्नो देवी को फंदे से उतारा तो उसकी सांसें चल रहीं थीं।

इस पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर भागे। यहां उसका इलाज जारी है, लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। उधर, गजेंद्र का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed