फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Husband cut down wifes nose demanding bullet bike in dowry

दहेज में नहीं मिली बुलेट तो पति ने काट दी पत्नी की नाक, शिकायत लेकर थाने पहुंचे पिता

Mon, 14 Oct 2019 11:37 AM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Prachi Priyam Updated Mon, 14 Oct 2019 11:37 AM IST
विज्ञापन
Husband cut down wifes nose demanding bullet bike in dowry
बेटी को लेकर थाने पहुंचा पिता - फोटो : अमर उजाला

दहेज में बुलेट बाइक की मांग पूरी ना होने पर अलीगढ़ के कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के किदौंली गांव निवासी युवक ने अपनी पत्नी की नाक काट दी। इस बात की जानकारी परिजनों को हुई तो वह गांव पहुंच गए और महिला को लेकर पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि महिला 10 दिन पहले ही पति के साथ ससुराल आई थी। पारिवारिक विवाद के कारण वह 18 महीने से मायके में ही रह रही थी। किला गेट निवासी गुलशेर खान ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी खुशबू की शादी करीब 6 साल पहले बिक्की से की थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में बुलेट बाइक की मांग को लेकर खुशबू को परेशान करने लगे।
विज्ञापन


विवाद बढ़ जाने के कारण खुशबू अपने मायके में ही रहने लगी। बताया जा रहा है कि 10 दिन पहले उसके चचेरे ससुर अपनी जिम्मेदारी पर खुशबू को ससुराल लेकर गए थे। शनिवार को किला गेट पर खुशबु के घर में कार्यक्रम था, इसलिए मां-बाप ने उसे घर बुला लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की सुबह करीब 8 बजे पति बिक्की के साथ खुशबू वापस ससुराल गई, लेकिन पति अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और अपने गांव जाकर सोमवार सुबह करीब 4 बजे खुशबू के साथ मारपीट करने लगा। आरोप है कि इसी दौरान उसने चाकू से खुशबू की नाक काट दी और कंधे के पास चाकू मारकर उसे घायल कर दिया। 

खुशबू के पिता को इस बात की जानकारी हुई तो वह परिवार के साथ किंदौली पहुंचे। वहां जानकारी मिली कि खुशबू को रुहेरी एक निजी अस्पताल में ले गए हैं। अस्पताल से घायल बेटी को साथ लेकर पिता इकबाल थाने पहुंचे और पुलिस से मामले की शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed