फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Husband commits suicide by consuming poison after calling his wife

Jhansi News: पत्नी को फोन करने के बाद पति ने जहर खाकर दी जान

Mon, 24 Jul 2023 12:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Husband commits suicide by consuming poison after calling his wife
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। टोड़ीफतेहपुर निवासी एक युवक ने पत्नी को फोन करने के बाद जहर खाकर जान दे दी। उसका शव कोछाभांवर में कानपुर हाईवे के पास झाड़ियों से बरामद हुआ। हालांकि परिजन उसके जहर खाने की वजह नहीं बता सके। युवक का मोबाइल फोन भी बरामद नहीं हुआ। पुलिस उसके सुसाइड करने की वजह तलाश रही है। शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।

टोड़ीफतेहपुर के यौनी गांव निवासी सतेंद्र सिंह राजपूत (25) पुत्र रामपाल परिवार का इकलौता पुत्र था। तीन साल पहले उसकी शादी हुई। पत्नी दीक्षा और दो साल का बेटा शिवाय गांव में रहते हैं, हालांकि वह अभी मायके में रह रही है। जबकि सतेंद्र झांसी में रहकर प्राइवेट काम करता था। परिजनों के मुताबिक शनिवार को सतेंद्र ने शिवाजी नगर में किराए पर मकान लिया था। शिफ्ट करने में मदद करने के लिए पिता रामपाल भी आए थे। पिता को विदा करके देर-शाम सतेंद्र ने पत्नी दीक्षा को फोन किया। पत्नी को उसने बताया कि उसने जहर खा लिया है। यह सुनकर दीक्षा घबरा गई। उसने अपने पिता रामयज्ञ को यह बात बताई। परिवार के लोग यहां आकर उसकी तलाश करने लगे। उधर, देर-रात पुलिस को कोछाभांवर में कानपुर हाइवे के पास झाड़ियों में एक शव मिला। जानकारी पाकर सतेंद्र के घर वाले भी वहां पहुंच गए और उन्होंने उसकी पहचान सतेंद्र के रूप में की। मगर जहर खाने की वजह कोई नहीं बता सका। उधर, उसकी मौत की सूचना मिलते ही गांव से उसकी मां रामकुमारी समेत अन्य परिजन रोते-बिलखते मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। इंस्पेक्टर नवाबाद सुधाकर मिश्र के मुताबिक मामले की छानबीन कराई जा रही है। परिवार के लोगों ने भी अभी तक कोई साफ बात नहीं बताई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed