फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Husband caught his wife with her lover in a hotel

बीवी होटल में मना रही थी रंगरेलियां: पुलिस संग पहुंचा पति, गेट खुलते ही पसीना-पसीना मिला आशिक...ऐसे हाल में था

Fri, 16 Jan 2026 10:21 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 16 Jan 2026 10:21 AM IST
सार

झांसी के एक होटल में पति ने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रंगेहाथ पकड़ा है। पुलिस की मौजूदगी में दोनों कमरे के अंदर मिले। पति की तहरीर पर प्रेमी के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई हुई।

विज्ञापन
Husband caught his wife with her lover in a hotel
पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

होटल के कमरे में छिपी प्रेम कहानी का पर्दाफाश हो गया, जब एक पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ा। बस स्टैंड के पास स्थित एक होटल में ठहरे जोड़े का पीछा करते हुए, पति ने पुलिस को बुलाया, जिससे कमरे का दरवाजा खुलते ही हंगामा मच गया। पुलिस को देखते ही प्रेमी बेड के नीचे छिप गया, लेकिन घंटों चले हंगामे के बाद पुलिस ने पति, पत्नी और प्रेमी को थाने ले जाकर मामला सुलझाया।

विज्ञापन

यह है मामला
पति ने झांसी बस स्टैंड के पास स्थित एक होटल के कमरे में पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। पत्नी का पीछा कर रहे युवक ने पुलिस को बुलाकर कमरे का दरवाजा खुलवाया तो हंगामा मच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को देख प्रेमी डर के मारे बेड के नीचे छिप गया। घंटों चले हंगामे के बाद पुलिस पति, पत्नी व प्रेमी को थाने ले गई। पति ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने प्रेमी के विरुद्ध शांतिभंग में कार्रवाई कर दी है।

विज्ञापन

तीन साल पहले युवक की हुई थी शादी
सिमराहा गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी तीन साल पहले भेल निवासी एक युवती से हुई थी। शादी के बाद से दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। मामला पुलिस तक पहुंच गया। बाद में राजीनामा होने पर वह पत्नी के साथ सीपरी बाजार में रहने लगा लेकिन वहां भी कलह होने लगा। इस कारण करीब डेढ़ साल से वह पत्नी से अलग रहने लगा।

कई बार पत्नी को मना किया फिर भी नहीं सुनी बात
पत्नी एक निजी स्कूल में नौकरी करती है और उसका एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कई बार मना करने पर भी पत्नी ने उसकी बात नहीं सुनी। 11 जनवरी को उसे पता चला कि पत्नी अपने प्रेमी के साथ घूम रही है। उसने पीछा किया तो देखा कि दोनों बस स्टैंड के पास एक होटल में चले गए।

इसकी सूचना उसने पुलिस को दी। होटल में पुलिस ने जब प्रेमी को बुलाया तो महिला ने कहा कि वह नहीं है। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली तो वह डर के मारे पसीना-पसीना हुआ बेड के नीचे छिपा हुआ मिला। थाना प्रभारी नवाबाद रवि श्रीवास्तव ने बताया कि मामला 11 जनवरी का है। महिला का पति से विवाद चल रहा है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed