{"_id":"6aac51f60ce68a0a6708dfba","slug":"husband-beats-wife-at-bus-stand-as-she-returns-from-court-jhansi-news-c-11-jhs1019-878578-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: कोर्ट से लौट रही महिला को पति ने बस स्टैंड पर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: कोर्ट से लौट रही महिला को पति ने बस स्टैंड पर पीटा
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। फैमिली कोर्ट से तारीख करके घर लौट रही समथर थाना क्षेत्र के कुइयां गांव निवासी बबली को उसके पति रंधौर नरवरिया ने बस स्टैंड के पास लात-घूंसों से पीटा। आरोप है कि पति केस वापस लेने के लिए उसे धमका रहा था। महिला के इन्कार करने पर उसे बुरी तरह पीट दिया।
बबली ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी वर्ष 2014 में ग्वालियर के गोले का मंदिर के पास गोवर्धन कॉलोनी निवासी रंधौर से हुई थी। पति अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। परेशान होकर वह मायके में रहने लगी। उसने झांसी न्यायालय में पति के खिलाफ फैमिली कोर्ट में भरण-पोषण का मामला दायर किया है। सोमवार को कोर्ट से तारीख करके दोपहर करीब 12:30 बजे वह बस स्टैंड पहुंची। यहां रंधौर भी पहुंहा अैर उसे धमकाने लगा। उसके केस वापस लेने से इन्कार करने पर नाराज होकर लात-घूंसों से उसे पीटा। मामले की जांच उपनिरीक्षक गंभीर सिंह को सौंपी गई है। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक प्राथमिकी दर्ज करके जांच कराई जा रही है।