फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   husband Angered after seen obscene messages in wife mobile beat her by belt hurt woman committed suicide

सीमा ने खत्म की जीवन लीला: दो साल बाद जेल से आया था पति बलवान, पत्नी का फोन देख खौला खून; फिर दी तालिबानी सजा

Fri, 15 Sep 2023 09:31 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 15 Sep 2023 09:31 PM IST
सार

गुस्साए बलवान ने सीमा को नग्न करके पूरी रात से रस्सियों से बांधकर रखा और कमरा बंद करके बेल्ट बरसाता रहा। पड़ोसियों के बीच-बचाव से किसी तरह सीमा उसके चंगुल से निकल सकी।

विज्ञापन
husband Angered after seen obscene messages in wife mobile beat her by belt hurt woman committed suicide
पति ने रातभर पत्नी को पीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी के समथर में विवाहिता के जहर निगलकर जान देने के मामले में मायके वालों ने पुलिस को अहम बातें बताई हैं। मायके वालों के मुताबिक उनका दामाद करीब दो साल से जेल में था। पिछले माह जेल से छूटकर वह बाहर आया। उसने पत्नी के मोबाइल पर कुछ गंदे मैसेज पढ़ लिए। इससे नाराज होकर उसने पत्नी को नग्न करने के बाद रस्सी से बांधकर पूरी रात निर्ममता से पीटा। इसके क्षुब्ध होकर विवाहिता ने जहर निगलकर जान दे दी।

विज्ञापन

समथर के बुडेरा घाट निवासी बलवान की पत्नी सीमा (25) की गुरुवार को जहर निगल लेने से मौत हो गई थी। शुक्रवार को सीमा के पिता सियाराम झांसी पहुंचे। उनका कहना है कि सीमा से बलवान ने दूसरी शादी की थी। शादी के कुछ समय बाद वर्ष 2021 में दुष्कर्म के आरोप में दामाद बलवान जेल चला गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जेल से अगस्त माह में छूटकर वह घर लौटा। कुछ दिन पहले उसके हाथ में सीमा का मोबाइल आ गया। उसमें कुछ युवकों के अश्लील मेसेज पड़े थे। इसको लेकर पत्नी सीमा से उसका जमकर विवाद हुआ। गुस्साए बलवान ने सीमा को नग्न करके पूरी रात से रस्सियों से बांधकर रखा और कमरा बंद करके बेल्ट बरसाता रहा। पड़ोसियों के बीच-बचाव से किसी तरह सीमा उसके चंगुल से निकल सकी। मायके वालों ने बीच-बचाव कराने की कोशिश की लेकिन, दोनों का क्लेश खत्म नहीं हुआ। 

विज्ञापन

सीमा ने फोन पर पिता सियाराम को यह सब बात बताई। बुधवार को भी सीमा ने बताया कि बलवान ने उसके साथ काफी मारपीट की। बलवान जब बाहर चला गया तब परेशान होकर सीमा ने जहर निगल लिया। अपनी मौत से पहले भी सीमा ने अपने पिता को फोन करके खुद को बचा लेने की गुहार लगाई लेकिन, पिता का कहना है कि उसके पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। उधर, पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed