{"_id":"676e4e2e49606a48170120a7","slug":"husband-and-wife-committed-suicide-by-hanging-from-a-tree-in-poonch-police-station-area-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: पति-पत्नी ने की आत्महत्या, पेड़ से लटके मिले दोनों के शव; परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: पति-पत्नी ने की आत्महत्या, पेड़ से लटके मिले दोनों के शव; परिजनों में कोहराम
Fri, 27 Dec 2024 12:20 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 27 Dec 2024 12:20 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
पूंछ के सेसा गांव में पति-पत्नी ने खेत में जामुन के पेड़ में फंदा लगाकर जान दे दी। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने दोनों के शव को पेड़ से लटका देखकर शोर मचाया। सूचना पर पूंछ पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। अभी तक उनके सुसाइड की वजह मालूम नहीं चल सकी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
सेसा गांव निवासी शिव प्रकाश सिंह गुर्जर (58) पुत्र नाथू सिंह पत्नी रामूराजा (55) गांव में रहकर खेती किसानी करते थे। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि पति-पत्नी अकेले ही रहते थे। बेटा उनके बड़े भाई के पास रहता था। इन दिनों खेत में दोनों रहकर फसल की रखवाली करते थे। शुक्रवार सुबह जब ग्रामीण खेत में गए तब शिव प्रकाश एवं रामूराजा का शव एक पेड़ पर फंदे से लटका हुआ था।
थाना प्रभारी जेपी पाल के मुताबिक प्रारंभिक छानबीन में दोनों के सुसाइड करने की बात सामने आई है। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से उनके मौत की सही वजह मालूम चल सकेगी। दंपती के सुसाइड करने की बात मालूम चलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।