फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Husband also left the world after wife's death: Both of them went on the last journey together

पत्नी की मौत के बाद पति ने भी छोड़ी दुनिया: एक साथ निकली अंतिम यात्रा, शव देख लोग हाथ जोड़ कर खड़े रहे

Sun, 05 Oct 2025 08:37 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 05 Oct 2025 08:37 PM IST
सार

पत्नी की मौत से रामरतन स्तब्ध हो गये। वह शव के पास काफी समय तक बैठे रहे और कुछ ही समय बाद उन्होंने भी अपने प्राण त्याग दिये। दोनों ने लगभग 50 साल का वैवाहिक जीवन साथ बिताया।

विज्ञापन
Husband also left the world after wife's death: Both of them went on the last journey together
मृतक पति-पत्नी रामरतन और रामदेवी - फोटो : संवाद

विस्तार

झांसी। पत्नी की मौत के बाद पति ने भी दुनिया से अलविदा कह दिया। एक साथ दो अर्थियां देख लोगों के आंखों से आंसू छलक पड़े। रास्ते में शव को जाता देख ग्रामीण हाथ जोड़ कर खड़े रहे। दंपती की मौत के बाद पूरे गांव में सन्नाटा छा गया है। बड़े बेटे अरविंद ने माता-पिता को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन


 

Husband also left the world after wife's death: Both of them went on the last journey together
पति-पत्नी के एक साथ रखे शव - फोटो : संवाद
50 वर्ष तक रहे साथ

गरौठा नगर में शोक का माहौल है, वहीं लोग इन पुण्य आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। कस्बा में 76 वर्षीय रामरतन गुप्ता, जो एक प्रतिष्ठित व्यापारी रहे हैं। वह अपनी लगभग 70 वर्षीय पत्नी रामदेवी के साथ रहते थे। मूल रूप से हमीरपुर के परासन गांव से ताल्लुक रखने वाले रामरतन गुप्ता वर्षों पहले गरौठा में बस गए थे, पति-पत्नी के बीच गहरा स्नेह और समझदारी थी। बताया गया कि आपसी प्यार और सम्मान के साथ दोनों ने लगभग 50 साल का वैवाहिक जीवन साथ बिताया।  

दो साल से चल रहा था इलाज

दो साल पहले रामदेवी को किडनी संबंधित बिमारी हो गई थी। रानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में काफी समय तक उनका इलाज चलता रहा। 4 अक्टूबर को करीब 11 बजे उनकी हालत अचानक बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी से रामरतन स्तब्ध हो गये। वह अपनी पत्नी के शव के पास काफी समय तक बैठे रहे और कुछ ही समय बाद उन्होंने भी अपने प्राण त्याग दिये। इधर, दोनों के एक साथ जाने से परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Husband also left the world after wife's death: Both of them went on the last journey together
एक ही चिता रखे गये दोनों शव - फोटो : संवाद
नगरवासियों ने रखा दो मिनट का मौन

रविवार को सुबह साढे आठ बजे दोनों पति-पत्नी का एक ही अर्थी पर अंतिम संस्कार किया गया। दंपती के निधन पर नगर के समस्त नगरवासियों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिये दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की। पति-पत्नी के एक साथ जाने का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed