फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Hurt by blackmailing student gave his life in jhansi

ब्लैकमेलिंग से आहत छात्र ने दी जान : प्रेमजाल में फंसाने के बाद बनवाया वीडियो, फिर कर दी इतने रुपये की डिमांड

Thu, 27 Apr 2023 05:30 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 27 Apr 2023 05:30 PM IST
सार

बेटे की मौत से नाराज परिजनों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर सीओ सिटी राजेश राय समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पिता की तहरीर पर कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।  

विज्ञापन
Hurt by blackmailing student gave his life in jhansi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

झांसी में ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर नवाबाद के कुम्हार का कुआं निवासी छात्र ने फांसी लगाकर जान दी। गांव में किराए पर रहने आई मां-बेटी ने उसके खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दी थी। दोनों के गांव के लोगों के साथ मिलकर 5 लाख रुपए की डिमांड कर रही थी। परिजन 1.20 लाख रुपए दे चुके थे। बाकी पैसा नहीं देने पर छात्र को जेल भिजवाने की धमकी दे रहे थे। तंग आकर उसने फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह परिजनों ने 3 घंटे तक जाम लगाया। उनकी मांग थी कि एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। नवाबाद पुलिस ने मां-बेटी समेत 6 लोगों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने, वसूली समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लिया।

विज्ञापन


नवाबाद थाना क्षेत्र के कुम्हार का कुआ निवासी गुलाब प्रजापति के मुताबिक उनका बड़ा बेटा सोनू प्रजापति (19) बीए सेकेंड ईयर का छात्र था। करीब तीन माह पहले मां-बेटी गांव में किराए पर रहने आए थे। उनका आरोप है कि लड़की ने बेटे को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। 31 मार्च को लड़की ने बेटे को मेडिकल कॉलेज बुलाया। वहां उसके साथियों ने एक वीडियो बना लिया। इसके बाद लड़की की मां गांव के लोगों के साथ मिलकर बेटे को फंसाने की धमकी देने लगी। मां ने बजरंग चौकी में शिकायत दे दी कि सोनू ने बेटी से छेड़छाड़ की है।

विज्ञापन


पिता का कहना है कि चौकी में शिकायत के बाद बेटा डर गया और घर से लापता हो गया। चौकी में शिकायत के बाद मां-बेटी गांव के 4 लोगों के साथ मिलकर 5 लाख रुपए की डिमांड कर रहे थे। नहीं देने पर बेटे को जेल भिजवाने की धमकी दी। हमने एक लाख 20 हजार रुपए उनको दे दिए। बाकी पैसे की डिमांड कर रहे थे। पैसे नहीं थे तो कहने लगे कि प्लॉट हमारे नाम कराओ। डिमांड पूरी नहीं करने पर वे झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहे थे। पुलिस ने सीओ ऑफिस बुलाया था। पुलिस ने बेटे से करीब एक घंटे तक पूछताछ की। वहां से लौट कर आने के बाद बेटा परेशान और आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क पर लाश रखकर लगाया जाम

बेटे की मौत से नाराज परिजनों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर सीओ सिटी राजेश राय समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। परिजनों की   मांग थी कि केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मां, बेटी, ज्ञान सिंह, नवीन यादव, अरविंद पाल, राकेश साहू पर आईपीसी की धारा 306, 384, 389, 504, 506 और 147 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed