फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Hundreds of people surrounded Luhari toll on charges of molesting women.

Jhansi News: महिलाओं संग छेड़खानी के आरोप में सैकड़ों लोगों ने लुहारी टोल घेरा

Mon, 22 Jul 2024 03:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Hundreds of people surrounded Luhari toll on charges of molesting women.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। रविवार की शाम झांसी-खजुराहो हाईवे (एनएच-39) के लुहारी टोल प्लाजा को सैकड़ों लोगों ने घेर लिया। आक्रोशित लोग टोलकर्मियों पर महिलाओं संग छेड़खानी का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। लोगों को गुस्से में देख टोल पर मौजूद कर्मचारी भाग खड़े हुए। हंगामे की सूचना पर सकरार पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को किसी तरह समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

मऊरानीपुर निवासी परिजनों का आरोप है कि वह लोग शनिवार रात झांसी से गांव लौट रहे थे। वाहन में परिवार की महिलाएं भी सवार थीं। उनका कहना है कि आधी रात को वह लोग लुहारी टोल प्लाजा पहुंचे, तब शराब के नशे में टोल कर्मचारियों ने वाहन में महिलाओं को देख अश्लील इशारे और फब्तियां कसने लगे। रात में वह लोग वहां से चले गए। रविवार शाम करीब चार बजे सैकड़ों लोग तीस-चालीस गाड़ियों में सवार होकर टोल प्लाजा जा पहुंचे। आक्रोशित लोग आरोपी टोलकर्मियों को तलाश रहे थे। उधर, सैकड़ों लोगों भी भीड़ देख टोल कर्मियों के होश उड़ गए। यहां तैनात कर्मचारी टोल छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने पहुंचकर मामले को संभाला। आक्रोशित लोग कुछ देर तक हंगामा करने के बाद वापस लौट गए।
विज्ञापन

000
रात्रि में बिना टोल दिए वाहन ले जाने को लेकर कुछ लोगों का लाइन इंचार्ज से विवाद हुआ था। वाहन मालिक एक संगठन से जुड़े हुए हैं। बिना टोल दिए यह लोग ले जाना चाहते थे, इस वजह से विवाद हुआ था। इसी विवाद में गांव के लोग आ गए। छेड़खानी का आरोप गलत है। - हरिशंकर सिंह, टोल मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन


करणी सेना के लोगों का टोल में बिना पैसा दिए वाहन ले जाने को लेकर विवाद हुआ था। मामले की सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन अभी तक किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। - अजय श्रोत्रीय, सीओ, टहरौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed