{"_id":"665e461248987374ad000cf4","slug":"hundred-quintals-of-khair-wood-being-smuggled-recovered-jhansi-news-c-360-1-jh11003-105860-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: तस्करी कर ले जाई जा रही सौ क्विंटल खैर की लकड़ी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: तस्करी कर ले जाई जा रही सौ क्विंटल खैर की लकड़ी बरामद
Tue, 04 Jun 2024 04:09 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Tue, 04 Jun 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
झांसी। ललितपुर से कानपुर की ओर ट्रक से तस्करी कर ले जाई जा रही सौ क्विंटल प्रतिबंधित खैर की लकड़ी को वन कर्मियों ने बरामद कर लिया है। बरामद लकड़ी की कीमत 15 लाख रुपये आंकी गई है।
रविवार रात तकरीबन 12 बजे वन विभाग के अफसरों को सूचना मिली कि ललितपुर से कानपुर के लिए ट्रक से खैर की लकड़ी तस्करी कर ले जाई जा रही है। सूचना पर झांसी-कानपुर हाईवे के दिगारा बाईपास पर पहुंचे वन कर्मियों ने एक ट्रक ने 100 क्विंटल प्रतिबंधित खैर की लकड़ी बरामद की। प्रभागीय वन अधिकारी जेबी शेंडे ने बताया कि ट्रक से 100 क्विंटल खैर की लकड़ी बरामद की गई है। इसकी कीमत लगभग 15 लाख रुपये आंकी जा रही है। संवाद