{"_id":"59724fc14f1c1bdc798b4593","slug":"hundred-of-indra-dev-s-venus-gujjar","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर हुआ इंद्रदेव का ‘शुक्र’गुजार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर हुआ इंद्रदेव का ‘शुक्र’गुजार
amarujala
Updated Sat, 22 Jul 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
rain jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी।
कई दिनों के बाद शुक्रवार को इंद्रदेव की झांसी पर काफी मेहरबान दिखे। 22 मिलीमीटर बारिश ने किसानों को भी राहत की सांस लेने का मौका दिया। मौसम विभाग ने जनपद में दो दिन और अच्छी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। हालांकि, इसके बाद फिर कुछ दिन बारिश सामान्य हो सकती है।
पिछले कई दिनों से घने काले बादल तो छाए रहे लेकिन बरसे नहीं। जब कभी बरसे तो उमस बढ़ा गए। लोग अच्छी बारिश को तरस रहे थे कि शुक्रवार राहत लेकर आया। जनपद में 22 मिलीमीटर बारिश होने से गर्मी, उमस तो छूमंतर हो ही गई, वहीं फसल खराब होने के डर से परेशान किसानों के खेतों को अच्छा पानी मिल गया। यहीं नहीं, आगे के दिनों में बोई जाने वाली फसलों के लिए भी फायदा हो गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र ने बताया कि शनिवार और रविवार को भी अच्छी बारिश की संभावना है। शनिवार को 21 तो रविवार को 19 मिलीमीटर पानी बरस सकता है। हालांकि, इसके बाद तीन दिन सामान्य रह सकते हैं। सोमवार को चार मिलीमीटर तो मंगलवार को एक बूंद पानी बरसने की संभावना नहीं है। जबकि, बुधवार को आठ मिलीमीटर वर्षा हो सकती है।