फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Htwao otherwise would uproot illegal billboards

हटवाओ, नहीं तो उखाड़ देंगे अवैध होर्डिंग 

Tue, 02 Aug 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 02 Aug 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
Htwao otherwise would uproot illegal billboards
hoding - फोटो : amar ujala, jhansi news
झांसी। राहगीरों के लिए आफत बने भाजपाइयों द्वारा लगाए गए अवैध होर्डिंग के विरोध में नगर निगम के पार्षद खड़े हो गए हैं। उन्होंने नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर चेतावनी दी कि शीघ्र ही अवैध होर्डिंग हटवाओ, अन्यथा हम इन्हें उखाड़ देंगे। पार्षदों के चेतावनी से सकते में आए नगर निगम प्रशासन ने अवैध रूप से होर्डिंग लगाने वालों के खिलाफ एफआईआर कराने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की छह व सात अगस्त को बैठक होने जा रही है। इसको लेकर पूरे शहर में भाजपा नेताओं के होर्डिंग लगाए जा रहे हैं। डिवाइडर, फुटपाथ व बिजली के खंभों पर लगाई जा रही यह प्रचार सामग्री राहगीरों के लिए खतरा बन गई है। नेता प्रचार करने की होड़ में नियम कायदे कानूनों को ताक पर रखे हैं। सभी नेता चाहते हैं कि प्रदेश व अन्य जिलों के नेताओं के सामने उनकी पहचान बन जाए। इस चक्कर में पार्टी नेता होर्डिंग वार में जुटे हैं। ग्वालियर मार्ग और भानी देवी गोयल मार्ग पर जगह-जगह बल्लियों के सहारे होर्डिंग में मुस्कुराते नेताओं के चेहरे नजर आ रहे हैं। चौराहों को घेरकर प्रचार सामग्री लगा दी गई है, जिससे चौराहों पर बनी महापुरुषों की प्रतिमा भी नजर नहीं आ रही है। अमर उजाला द्वारा इस संबंध में समाचार प्रकाशित करने के बाद नगर निगम के पार्षद भी आम लोगों की सुरक्षा को खतरा बने इन होर्डिंग्स के खिलाफ खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन


सोमवार को पार्षद रवि मौर्या, भारती सिद्धार्थ, आनंद साहू, महेश गौतम ने नगर आयुक्त के नाम ज्ञापन देकर बताया कि बिना अनुमति और मानक के विपरीत लगे होर्डिंग से दुर्घटनाओं का खतरा है। सदन की बैठक में महापुरुषों के चौराहों और इलाइट चौराहा को होर्डिंग मुक्त रखने का प्रस्ताव पारित किया जा चुका है, लेकिन इसके बाद भी महापुरुषों की प्रतिमाओं को होर्डिंग से ढंक दिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि नगर निगम इन अवैध होर्डिंगों को हटवा दे अन्यथा वह खुद जाकर इन्हें उखाड़कर फेंक देंगे। इस पर अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह ने विज्ञापन प्रभारी को मौके पर जाकर जांच करने और पूरी रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिक्रमण प्रभारी डा. पुष्पराज गौतम ने बताया कि वीडियोग्राफी का काम शुरू हो गया है। दो दिन में वीडियोग्राफी पूरी हो जाएगी। इसके अलावा विज्ञापन लिपिक को रिपोर्ट बनाने के निर्देश दे दिए गए हैं, ताकि अवैध रूप से होर्डिंग लगवाने वालों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई जा सके।

अंधेरे में फाड़ी जा रही होर्डिंग 
शरारती तत्वों की निगरानी के लिए लगाए गार्ड
झांसी। भाजपा नेताओं के लिए शरारती तत्वों की कारगुजारी परेशानी बनी हुई हैं। शरारती तत्व नेताओं की होर्डिंग फाड़ देते हैं। यहां तक कि सदर विधायक के कई होर्डिंग को तो गंदा तक कर दिया गया। शरारती तत्वों की निगरानी के लिए गार्ड लगा दिए गए हैं।
भाजपा कार्यसमिति की बैठक 6 व 7 अगस्त को उन्नाव बालाजी रोड पर स्थित भानी देवी गोयल सरस्वती विद्या मंदिर में प्रस्तावित है। सभी बड़े नेताओं ने सड़क, फुटपाथ, डिवाइडर और बिजली के खंभे तक पर अपने होर्डिंग लगा दिए हैं। वक्त से पहले होर्डिंग लगाना नेताओं के लिए परेशानी बन गया है। दरअसल, रात में शरारती तत्व होर्डिंग फाड़ने के लिए सक्रिय हो जातेे हैं। सोमवार को यह मामला भाजपाइयों में चर्चा में बना रहा। हालांकि, इस मामले में संबंधित नेताओं ने आपसी गुटबाजी से इंकार किया है। इतना जरूर है कि होर्डिंग की रखवाली के लिए नेताओं ने अब गार्ड लगा दिए हैं।

झांसी। शहर भर में लगी अवैध होर्डिंग से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। उनका कहना है कि शुचिता व ईमानदारी का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी के नेता होर्डिंग लगाने के नाम पर पैसा बरबाद कर तो कर रहे हैं, लेकिन टैक्स न देकर नगर निगम के राजस्व को क्षति भी पहुंचा रहे हैं। इसकी निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए और दोषियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि लोगों को सच्चाई का पता चल सके।

भारतीय जनता पार्टी के नेता सिद्धांत का पालन नहीं करते हैं। इससे जनता में गलत संदेश जा रहा है। पैसे का भी दुरुपयोग हो रहा है। मनमाने तरीके से लगाए जा रहे होर्डिंग में राजस्व के नुकसान का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। इसकी जांच कराई जानी चाहिए, ताकि लोगों को पता चल सके कि होर्डिंग पर कितना पैसा खर्च हुआ है और यह पैसा किसने खर्च किया है। यदि जांच कराई जाए तो नेताओं की ब्लैकमनी का राज खुल जाएगा।
- राजकुमार
खाती बाबा




अमानक होर्डिंग लगने से सड़क पर सामने से आने वाले का ध्यान बंट जाता है और वह होर्डिंग देखने लगता है, जिससे दुर्घटना का खतरा रहता है। बालाजी मार्ग पर मनमाने तरीके से होर्डिंग लगा दिए गए हैं, लेकिन मानकों का ध्यान नहीं रखा गया है। बल्लियों पर तो होर्डिंग लगाए ही नहीं जाने चाहिए, क्योंकि कोई भी बल्ली कभी भी टूट सकती है। यदि बल्ली टूट गई और उस समय कोई होर्डिंग की चपेट में आ गया तो उसकी जान पर बन सकती है।
- ध्रुव कुमार 
पंचवटी कालोनी


कोई भी होर्डिंग मानक के अनुसार नहीं लगाई गई है। पूरा डिवाइडर घेर लिया गया है। सड़क पर बड़े-बड़े चेहरे नजर आने के कारण मैं भी बाल-बाल बच गया, क्योंकि एक बाइक सवार होर्डिंग देख रहा था और मैं भी बाइक से जा रहा थे, यदि हमने सावधानी नहीं बरती होती तो टकरा जाते। अवैध होर्डिंग कतई नहीं लगाना चाहिए। भाजपा के नेताओं को इस ओर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि इससे वोटर प्रभावित हो सकता है।

- आकाश
नंदनपुरा


अवैध होर्डिंग से बीकेडी के दूसरी तरफ की गाड़ियां नजर नहीं आ रही थीं। मैंने बाइक टर्न की, लेकिन सामने से कार आ गई। इस कारण मैं बाल-बाल बच गया। नगर निगम को चाहिए कि सड़क पर लगने वाले होर्डिंग पर ध्यान दे, क्योंकि इससे किसी की जान जा सकती है। नेताओं को भी जनता की सुविधा का ध्यान रखना चाहिए।
- शेखू खान
रसबहार कालोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed