{"_id":"571d1e2b4f1c1b967f8b5615","slug":"houses-hit-high-tension-line-coil-current-ran","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान से टकराया हाईटेंशन लाइन का तार, करंट दौड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान से टकराया हाईटेंशन लाइन का तार, करंट दौड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
currant run, jhansi news
- फोटो : amar ujala
बबीना। शस्त्री नगर में रविवार को हाईटेंशन लाइन का तार हवा के झोंके से एक मकान के छज्जे से टकरा गया। इससे तेज आवाज के साथ छज्जे का कुछ हिस्सा टूट गया। वहीं, आसपास के मकानों में करंट दौड़ गया। घटना से लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
माता टीला से झांसी को गई 66000 वोल्ट की विद्युत लाइन बबीना में शास्त्री नगर के ऊपर से निकली है। इसके तार कई फुट नीचे झुुके हैं। लाइन का निचला तार हवा के तेज झोंके से मुकेश गुप्ता के बंद मकान के छज्जे से टकरा गया। इससे तेज धमाके के साथ छज्जा टूटकर नीचे गिर गया और आसपास के दो अन्य मकानों में करंट दौड़ गया।
इससे टीवी, पंखे व तार जल गए। हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। घटना से भयभीत लोग घरों से बाहर आ गए। मुहल्ले मुहल्ले के अमित त्रिपाठी समेत अन्य लोगों ने भविष्य में बड़े हादसे की आशंका जताते हुए हाइटेंशन लाइन अन्य जगह से गुजारने की मांग की है।