{"_id":"604d131f8ebc3ecbad66b601","slug":"house-to-house-searching-tb-paisent-jhansi-news-jhs190794391","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर-घर दस्तक देकर ढूंढे जा रहे टीबी के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर-घर दस्तक देकर ढूंढे जा रहे टीबी के मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा पहली बार दस्तक अभियान के तहत टीबी के मरीजों की तलाश की जा रही है। अभियान को दस मार्च से 24 मार्च तक चलाया जाएगा। इस दौरान आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर संभावित मरीजों को ढूंढेंगी। टीबी रोगियों का पता लगाकर उनकी सूची एएनएम के माध्यम से ब्लॉक मुख्यालय को देंगी। इस सभी की जांच कराकर रोगियों का निशुल्क इलाज कराया जाएगा।
दिमागी बुखार की रोकथाम के लिए वर्ष 2017 से ही दस्तक अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को टीबी के मरीजों से भी जोड़ दिया गया है। जिससे की टीबी के मरीजों को चिह्नित कर समय पर इलाज मुहैया कराया जा सके। आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर-घर टीबी के मरीजों की तलाश की जा रही है। अगर किसी को भी दो सप्ताह से अधिक खांसी, सीने में दर्द, शाम के समय पसीने के साथ बुखार आने के अलावा तेजी से वजन घट रहा है तो ऐसे मरीजों की सूचना मुख्यालय को उपलब्ध कराई जा रही है। इस संबंध में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राज किशोर ने बताया कि दस्तक अभियान के तहत जिले भर में टीबी के मरीजों तलाश की जा रही है। अभियान की शुरूआत दस मार्च को की गई थी जो 24 मार्च तक चलाया जाएगा।