फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   House tax increased, questions raised, now survey will be done again

Jhansi News: बढ़ा गृहकर, उठे सवाल तो अब दोबारा होगा सर्वे

Wed, 04 Sep 2024 03:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
House tax increased, questions raised, now survey will be done again
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। जीआईएस सर्वे के बाद कई भवनों का गृहकर बढ़ने पर तमाम सवाल उठ रहे हैं। नगर निगम के पास लगातार शिकायतें पहुंच रही थीं। अब महापौर ने फिर से सर्वे कराने के निर्देश दे दिए। कर विभाग की टीम क्षेत्रीय पार्षद के साथ वार्डों में जाकर फिर सर्वे करेगी।
नगर निगम की ओर से करवाया गया जीआईएस सर्वे इसी साल पूरा हुआ है। इससे पहले, नगर निगम में गृहकर के दायरे में आने वाले भवनों की संख्या जहां 1.12 लाख थी। वहीं, इस सर्वे के बाद नगर निगम अब 2.28 लाख भवनों से गृहकर वसूलेगा। सर्वे में 1,24,058 नए भवन गृहकर के दायरे में आ गए हैं।
विज्ञापन

वहीं, 48,055 ऐसे भवन हैं, जिनका गृहकर 25 फीसदी बढ़ गया है। जीआईएस सर्वे के बाद से लगातार लोग नगर निगम का चक्कर काटकर बढ़े हुए गृहकर को गलत बताते हुए इसे कम करवाने की मांग कर रहे थे। आरोप लगा रहे थे कि मौके से अधिक क्षेत्रफल दिखाकर उनका गृहकर बढ़ा दिया गया है। इस तरह की शिकायतें मिलने पर महापौर बिहारी लाल आर्य ने गृहकर विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। मेयर ने निर्देश दिए कि गृहकर विभाग से संबंधित शिकायतों का समय पर निस्तारण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर ने मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अवधेश कुमार और कर निर्धारण अधिकारी, कर निरीक्षक, राजस्व निरीक्षक को बुलाकर निर्देश दिए कि क्षेत्रीय पार्षद की उपस्थिति में हर वार्ड में गृहकर का फिर से सर्वे कराकर सही गृहकर निर्धारण करें।





ज्यादा पैसा जमा किया तो अगले बिल में होगा समायोजित
मेयर ने बताया कि सर्वे में अगर यह पाया जाता है कि किसी व्यक्ति ने जीआईएस सर्वे की गलत आंकलन के बाद मौके से अधिक क्षेत्रफल का गृहकर जमा कर दिया है तो बचे हुए पैसे को अगले बिल में समायोजित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed